फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: मुंबई के बोरीवली में पांच मंजिला इमारत गिरी, देखें वीडियो

Fri, 19 Aug 2022 02:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के बोरीवली वेस्ट के साईंबाबा नगर में एक चार मंजिला इमारत गिर गई।
विज्ञापन
बोरीवली में इमारत गिरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के बोरीवली वेस्ट के साईंबाबा नगर में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई। गनीमत रही कि इमारत खाली थी और हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मी पता लगा रहे हैं कि कोई मलबे में फंसा हुआ तो नहीं है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, बोरीवली पश्चिम के साईंबाबा नगर में साईंबाबा मंदिर के पास गीतांजलि बिल्डिंग दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ढह गई। मुंबई दमकल की कम से कम आठ गाड़ियां, दो बचाव वैन और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि इमारत को खस्ताहाल घोषित कर खाली करा लिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें