फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: खुदाई में मिलीं 200 साल से ज्यादा पुरानी चार तोपें, इस दौर में हुई थीं इस्तेमाल

Sat, 19 Oct 2019 01:06 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

  • महानगरपालिका के पार्क में सौंदर्यीकरण के लिए हो रही थी खुदाई
  • सभी तोपें नौ फुट छह इंच लंबी, खुदाई के दौरान तोपों का स्टैंड भी मिला
  • इतिहासकारों का दावा है कि ये ब्रिटिश सेना की रही होंगी
विज्ञापन
खुदाई में मिलीं तोपें - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर में कस्तूरचंद पार्क (केपी ग्राउंड) में खुदाई के दौरान महानगरपालिका के कर्मचारियों को चार तोपें मिलने का मामला सामने आया है। यह तोपें ब्रिटिश काल की बताई जा रही हैं। इतिहासकार इन्हें 1813 से 1817 के बीच की बता रहे हैं। वहीं सेना ने इन तोपों को अपने कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, इन दिनों नागपुर महानगरपालिका केपी ग्राउंड को संवारने का काम कर रही है। सौंदर्यीकरण के तहत बगीचा, पार्किंग, पैदल पथ (वॉकिंग ट्रैक) बनाए जाने हैं। साथ ही मैदान में पानी जमा न हो इसके लिए बड़ी ड्रैगन लाइन बिछाई जा रही है। इसी लाइन की जेसीबी से हो रही खुदाई के दौरान यह तोपें मिली हैं। 

पालिका के कर्मचारियों के अनुसार, जेसीबी से खुदाई के दौरान लोहे की कोई चीज टकराई थी। ऐसे में और खुदाई करने पर एक-एक कर नौ फीट छह इंच लंबी चार तोपें बाहर निकल आईं। इनके साथ में तोपों को खड़ा करने वाला एक स्टैंड भी मिला। इस मैदान में एक स्मारक भी है जिसमें पहले से ऐसी ही तीन तोपें और हैं। 
विज्ञापन


इतिहासकर भा.रा.अंधारे के अनुसार, साल 1817 से 1818 तक दूसरे भोसले राजा की सेना ने अंग्रेजी सेना के साथ युद्ध लड़ा था। उस वक्त अंग्रेजों ने तोपें इस्तेमाल की थीं। युद्ध के बाद तोपें यहीं रह गई होंगी। हो सकता है समय के साथ जमीन में धंस गई हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें