फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोप-प्रत्यारोप: फडणवीस ने धन उगाही मामले में उद्धव सरकार को घेरा, दिल्ली पहुंचकर सीबीआई जांच की करेंगे मांग

Tue, 23 Mar 2021 11:59 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

  • देवेंद्र फडणवीस ने शरद पवार के दावों को बताया गलत
  • आज शाम को दिल्ली जाकर सीबीआई जांच की करेंगे मांग
  • राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग का रैकेट चल रहा है - फडणवीस
विज्ञापन
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंटीलिया मामले और मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के पत्र के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में उथल-पुथल जारी है। सोमवार को शरद पवार की प्रेसवार्ता के बाद आज महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस मुद्दे पर अपना मत रखा। उन्होंने शरद पवार पर हमला बोलते हुए कहा कि एनसीपी ने उन्हें सही जानकारी नहीं दी, इसलिए शरद पवार का बचाव करना कई सवाल खड़े करता है।

विज्ञापन


देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि परमबीर सिंह ने गृह मंत्री अनिल देशमुख पर जो आरोप लगाए हैं, वो बेहद गंभीर हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि 15-27 फरवरी अनिल देशमुख क्वारंटीन में नहीं थे, बल्कि वो अधिकारियों और बाकी लोगों से मुलाकात कर रहे थे। 

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एंटीलिया मामले में कई बातें सामने आई हैं, जो हैरान कर देने वाली हैं। देवेंद्र फडणवीस ने दावा करते हुए कहा कि पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक, अनिल देशमुख 17 फरवरी को सहयाद्री गेस्ट हाउस में थे और 24 फरवरी को वो अपने घर से मंत्रालय पहुंचे थे।
विज्ञापन


गृह सचिव से करेंगे मुलाकात
देवेंद्र फडणवीस ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि उनके पास एक चिट्ठी है, जिसे लेकर शाम को वो दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि वो इस मामले में गृह सचिव से सीबीआई से जांच कराने की मांग करेंगे।



मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर लगाया आरोप
इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग का एक रैकेट चल रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे मुख्यमंत्री रहने पर ऐसी खबरें सामने आई थीं और हमारी सरकार ने इसका सख्ती से निपटारा किया था। फडणवीस ने दावा किया कि उनके पास फोन कॉल रिकॉर्डिंग है, जो साफ करता है कि इससे जुड़ी कई जानकारियां मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास पहले से थीं। 

बता दें कि सोमवार को एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अनिल देशमुख के बचाव में प्रेसवार्ता की थी और जानकारी दी थी कि 5-15 फरवरी वो कोरोना की वजह से अस्पताल में भर्ती थे और उसके बाद 15-27 फरवरी तक क्वारंटीन थे। लेकिन बाद में भाजपा ने वीडियो और डॉक्यूमेंट जारी कर इन दावों को गलत करार कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें