फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद पर शिवसेना के रुख में बदलाव : फडणवीस

Thu, 26 Nov 2020 02:24 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

लव जिहाद पर जारी बहस के बीच उत्तर प्रदेश सरकार ने धर्म परिवर्तन से जुड़ा अध्यादेश पारित कर दिया है। हालांकि इस अध्यादेश में लव जिहाद का जिक्र नहीं है, लेकिन इसे एंटी लव जिहाद अध्यादेश कहा जा रहा है। इस मुद्दे पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना पर निशाना साधा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिवसेना जब से एनसीपी और कांग्रेस की संगत में आई है तब से लव जिहाद पर उसका रुख नरम पड़ गया है। यह संगत का असर है।


भाजपा विधायक को लव जेहाद पर एतराज
देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में एक तरह से एंटी लव जिहाद अध्यादेश जारी होने के बाद भाजपा शासित अन्य राज्यों में भी इस तरह का कानून बनाने की बात कही जा रही है। लेकिन महाराष्ट्र में भाजपा के विधायक ने एंटी लव जिहाद कानून पर एतराज जताया है। छत्रपति शिवाजी महाराज के वंशज सतारा से भाजपा विधायक शिवेंद्र राजे भोसले ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि वयस्क होने पर कोई किससे शादी कर सकता है, इस संबंध में पहले से ही कानून है। इसलिए अलग नियम बनाने का कोई औचित्य नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें