फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने खुद की जासूसी कराए जाने का किया दावा, जालसाजी का आरोप

Tue, 21 Feb 2023 01:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा पीटीआई, मुंबई/औरंगाबाद

सार

पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा कि ये सभी प्रयास उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस को मामला दर्ज करना चाहिए
विज्ञापन
अशोक चव्हाण - फोटो : SELF
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चव्हाण ने सोमवार को कहा कि कुछ निजी और ठेके पर रखे गए लोग उनकी जासूसी कर रहे हैं। साथ ही उनके अधिकारिक पत्रों के जरिए उन्हें या किसी अन्य को बदनाम करने के  प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सीएम ने दिया जांच का भरोसा 
पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कहा कि ये सभी प्रयास उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश का हिस्सा हो सकते हैं। पुलिस को मामला दर्ज करना चाहिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उन्होंने चव्हाण से बात की है और उन्हें जांच का आश्वासन दिया है। अशोक चव्हाण ने ट्वीट किया, कुछ लोग मेरी जासूसी कर रहे हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि एक व्यक्ति मेरी बैठकों, यात्रा योजनाओं आदि का विवरण इक्टठा कर रहा है। संभावना है कि मेरे खिलाफ कुछ नुकसान पहुंचाने की साजिश रची जा रही है। पुलिस को इसका संज्ञान लेना चाहिए और उचित कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। 

चव्हाण ने यह भी दावा किया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी आधिकारिक पत्रों की सामग्री में बदलाव किया। उन्होंने कहा, मैंने पहले भी नांदेड़ के पुलिस अधीक्षक को इस तरह की गतिविधियों के बारे में सूचित किया था। मुझे संदेह है कि कुछ चुनावों से पहले किसी को बदनाम करने के लिए दस्तावेजों की जालसाजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। चव्हाण ने कहा कि पुलिस 31 जनवरी से उनकी शिकायत की जांच कर रही है और उन्हें मराठा कोटा के मुद्दे पर तत्कालीन सीएम ठाकरे को संबोधित करने का एक और फर्जी पत्र मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें