फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पांच साल की बच्ची को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, काला जादू के चक्कर में हुई हत्या

Sun, 07 Aug 2022 01:22 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आरोपियों ने समझा कि बच्ची पर बुरी आत्माओं का साया है। इसके दूर भगाने के लिए उन्होंने काला जादू करने की ठानी। उन्हें शुक्रवार देर रात बच्ची पर काला जादू करना शुरू किया और इसका वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर से काले जादू के चक्कर में एक पांच साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया, घटना शुक्रवार-शनिवार रात की है। बच्ची की हत्या, उसके ही माता-पिता और चाची ने की। इसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता सिद्धार्थ चिमने (45),मां रंजना (42) और चाची प्रिया बंसोड़ (32) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया, सुभाष नगर निवासी सिद्धार्थ चिमने यूट्यूब पर एक स्थानीय समाचार चैनल चलाता है। पिछले महीने वह अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ तकलघाट स्थित एक दरगाह पर गया था। आरोपी का कहना है कि वह तभी से वह अपनी छोटी बच्ची के व्यवहार में बदलाव महसूस कर रहा था।


बच्ची को सही करने के लिए किया काला जादू 
पुलिस ने बताया, आरोपियों ने समझा कि बच्ची पर बुरी आत्माओं का साया है। इसे दूर भगाने के लिए उन्होंने काला जादू करने की ठानी। उन्होंने शुक्रवार देर रात बच्ची पर काला जादू करना शुरू किया और इसका वीडियो भी बनाया। पुलिस को यह वीडियो आरोपी के मोबाइल से मिला है। 

विज्ञापन

सवालों का जवाब नहीं दे पा रही थी बच्ची 
पुलिस ने बताया, वीडियो में बच्ची का पिता, मां और चाची उससे कुछ सवाल करते हुए दिख रहे हैं। बच्ची सवालों को नहीं समझ पा रही है, जिस पर वे उसे पीटते हैं। मार खाने के कारण बच्ची बेहोश हो जाती है। इसके बाद आरोपी शनिवार सुबह बच्ची को एक दरगाह पर ले गए। बाद में, वे उसे सरकारी अस्पताल ले गए और वहां से भाग गए। सुरक्षाकर्मियों को इस पर शक हुआ, जिसके पास उन्होंने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों को पकड़वाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें