फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra fire: ठाणे में कंटेनर में आग लगने से जिंदा जला शख्स; नागपुर में घर में आग लगने से दो बच्चों की मौत

Fri, 19 Jan 2024 08:51 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि घोड़बंदर रोड पर एक कंटेनर में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
विज्ञापन
घोड़बंदर रोड पर एक कंटेनर में भीषण आग - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र से दो अलग-अलग जगह से लोगों के जलकर मरने की खबर आई है। पहला हादसा ठाणे के घोड़बंदर रोड पर हुआ, जहां एक कंटेनर में भीषण आग लगने से एक शख्स की मृत्यु हो गई। वहीं दूसरा सेमिनरी हिल्स इलाके में एक घर में आग लगने से हादसा हुआ। यहां दो बच्चों की जलकर मौत हो गई। 

विज्ञापन


ठाणे नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि घोड़बंदर रोड पर एक कंटेनर में भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कंटेनर को ट्रैफिक पुलिस ने हाइड्रा की मदद से हटाया और तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। 
विज्ञापन




वहीं, नागपुर पुलिस ने बताया कि सेमिनरी हिल्स इलाके में गौरखेड़े कॉम्प्लेक्स के पास स्थित एक घर में आग लग गई। इससे दो बच्चों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें