फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: हिंगना की एक कंपनी में लगी आग, तीन की मौत, तीन हुए घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Mon, 24 Apr 2023 02:45 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि इस आग में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Hingna - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में सोमवार की सुबह एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई, जिसमें तीन लोग झुलस गए। इस आग में तीन अन्य घायल भी हुए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि यह आग सोनेगांव निपानी ग्राम पंचायत एमआईडीसी क्षेत्र के कटारिया एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में 11 बजे लगी। आग लगने के बाद तुरंत दमकल को खबर किया गया। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया है। 

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जानकारी दी कि इस आग में तीन कर्मचारियों की मौत हो गई है, वहीं तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि घायलों का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है और आग पर भी काबू पा लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें