महाराष्ट्र के ठाणे में हीरानंदानी की इमारत में लगी आग
- फोटो : ANI
आज सुबह महाराष्ट्र के ठाणे में हीरानंदानी एस्टेट के अर्काडिया शॉपिंग सेंटर में आग लग गई। ठाणे के पश्चिमी इलाके में यह हादसा हुआ। हादसे वाली जगह पर क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन केंद्र, फायर ब्रिगेड के साथ-साथ दमकल की गाड़ियां, त्वरित प्रतिक्रिया वाहन और पानी के टैंकर मौजूद थे।
हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और अग्निशमन का काम चल रहा है।