फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्रः पुणे के शिवाजीनगर इलाके में लगी भीषण आग, दमकल की 30 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Wed, 28 Nov 2018 03:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
विज्ञापन

पुणे के शिवाजीनगर इलाके के पाटिल स्टेट लेन नंबर तीन में स्थित एक झुग्गी बस्ती में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई से मिली प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की 30 गाड़ियां पहुंची हुई हैं। मौके पर भारी संख्या में लोग भी मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने से कई झुग्गियां जलकर राख हो गई हैं। 

विज्ञापन


इस हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। वहीं, इससे कितनी संपत्ति का नुकसान हुआ है इस बात का अंदाजा अभी तक नहीं लगाया जा सका है। आग लगने की वजह भी अभी साफ नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें