फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Daund-Pune Shuttle Train: दौंड-पुणे शटल ट्रेन के शौचालय में आग लगी; फिलहाल कोई हताहत नहीं

Mon, 16 Jun 2025 10:26 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

महाराष्ट्र में चलती ट्रेन में आग लगने की खबर है। हालांकि, गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने बताया कि सोमवार सुबह चलती दौंड-पुणे शटल ट्रेन के शौचालय में मामूली आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। दौंड रेलवे पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। घटना सुबह करीब 8 बजे पुणे जिले के येवत के पास हुई।

विज्ञापन


55 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया
रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना के सिलसिले में 55 वर्षीय एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के एक यात्री ने धूम्रपान करने के बाद कथित तौर पर दौंड-पुणे डीईएमयू (डीजल इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेन के कूड़ेदान में बीड़ी फेंक दी, जिससे आग लग गई।

यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई
अधिकारी ने बताया, 'घटना सुबह करीब 8 बजे हुई। कूड़ेदान में कागज और अन्य कचरा था, जिसने आग पकड़ ली, जिससे शौचालय से धुआं निकलने लगा और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।' उन्होंने बताया कि उस कोच में कुछ ही यात्री थे। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। 
विज्ञापन


मुंबई में मेट्रो निर्माण स्थल के पास गड्ढे में फंसी बस
इस बीच सोमवार सुबह दक्षिण मुंबई के गिरगांव में मेट्रो निर्माण स्थल के पास एक बेस्ट इलेक्ट्रिक मिडी बस गड्ढे में फंस गई। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम की बस से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना गिरगांव मेट्रो स्टेशन स्थल के पास ठाकुरद्वार में डॉ. बाबासाहेब जयकर मार्ग पर हुई, जहां मुंबई मेट्रो लाइन 3 पर काम चल रहा है। सड़क के आंशिक रूप से धंस जाने के कारण बस का पिछला हिस्सा गड्ढे में फंस गया। कुछ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि चल रहे मेट्रो कार्य के कारण लगभग पांच फुट गहरा गड्ढा बन गया था। मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एमएमआरसी) के प्रवक्ता ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें