फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: डोंबिवली फैक्टरी में धमाके के बाद भीषण आग, आठ की मौत, 60 घायल; पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का एलान

Thu, 23 May 2024 03:05 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharashtra: डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से आग लग गई। बताया गया है कि इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है और 60 लोग घायल हुए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा कर जानकारी ली। सरकार ने पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है।
विज्ञापन
डोंबिवली में फैक्टरी में आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में डोंबिवली के एमआईडीसी इलाके में स्थित एक फैक्टरी में बॉयलर फटने से आग लग गई। इस हादसे में आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि 60 लोग घायल हुए हैं। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है। 

विज्ञापन

बताया गया है कि गुरुवार दोपहर 1.40 बजे अमुदान कैमिकल फैक्टरी में बॉयलर फटने से विस्फोट हुआ। अब तक घटनास्थल से आठ शव बरामद किए गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एलान किया है कि घायलों के इलाज का खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। उन्होंने डोंबिवली बॉयलर विस्फोट मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने मृतकों के परिजनों के लिए 5 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा भी की।

काफी दूर तक सुनाई दी विस्फोट की आवाज
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के कारण आसपास की इमारतों की कांच की खिड़कियों में दरारें आ गईं और कई घर क्षतिग्रस्त भी हुए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग के अधिकारी यासीन ताडवी का कहना है कि दोपहर करीब 1.40 बजे धमाके की आवाज सुनाई दी। उन्होंने आगे कहा कि विस्फोट के बाद आसपास की तीन फैक्टरियों में भी आग फैल गई। काफी दूर से धुंएं और आग का गुबार देखा जा सकता था।

आठ लोग निलंबित- देवेंद्र फड़णवीस

विज्ञापन

उधर महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर जानकारी दी है कि इस मामले में आठ लोगों को निलंबित कर दिया गया है। फड़णवीस ने लिखा ‘एनडीआरएफ, टीडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। राहत और बचाव का काम लगातार जारी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें