फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के मॉल में आग: निकटवर्ती इमारत से 3500 लोगों को बाहर निकाला गया

Fri, 23 Oct 2020 12:34 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
मुंबई के नागपाड़ा के एक मॉल में लगी आग - फोटो : ANI
विज्ञापन

मुंबई के नागपाड़ा इलाके में सिटी सेंटर मॉल में लगी आग को 'लेवल -5' का आग घोषित किया गया है। इस आग को बुझाने के दौरान दमकल विभाग के पांच कर्मचारी घायल हो गए थे, जिन्हें उचित इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। गुरुवार रात को लगी आग पर काबू पाने के लिए 24 फायर इंजन और छह पानी के टैंक मौके पर तैनात हैं। 

विज्ञापन

 
ऑपरेशन अभी भी जारी है
नागपाड़ा के सिटी सेंटर मॉल में अग्निशमन अभियान चल रहा है जहां कल आग लगी था।


मॉल के पास स्थित एक अन्य इमारत से 3,500 लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला गया है। नगर निकाय के सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई सेंट्रल क्षेत्र में स्थित सिटी सेंटर मॉल में गुरुवार की रात आठ बजकर 53 मिनट पर आग लग गई थी और आग पर काबू पाने की कोशिश में दो अग्निशमन कर्मी भी घायल हो गए थे।
विज्ञापन

 

एक अधिकारी ने बताया कि इस मॉल में एक भूमिगत तल के साथ तीन मंजिल हैं और यहां से करीब 300 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने बताया कि दमकल के 24 इंजन और 16 बड़े टैंकर समेत दमकल की कुल 50 गाड़ियां आग पर काबू पाने के काम में जुटी हुई हैं।

इसके अलावा 250 से अधिकारी अधिकारी और दमकलकर्मी भी तैनात हैं। आग बुझाने की कोशिश के दौरान एक दमकल कर्मी का दाहिना हाथ मामूली रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद उसे निकटतम जे जे अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत स्थिर है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

आग मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थित एक मोबाइल की दुकान में लगी थी। इस मंजिल पर ज्यादातर दुकानें मोबाइल और उससे जुड़ी सामग्रियों की ही हैं। बीएमसी ने बताया कि मॉल के पड़ोस में स्थित 55 मंजिला ओर्चिड एन्क्लेव के 3,500 लोगों को एहतियात के तौर पर बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन


इस आग को शुरुआत में ‘स्तर-एक’ यानी ‘मामूली श्रेणी’ में रखा गया था लेकिन इसे रात 10 बजकर 45 मिनट पर ‘स्तर-तीन’ तक बढ़ा दिया गया और बाद में यह और भयानक होकर देर रात दो बजकर 30 मिनट पर ‘स्तर-चार’ तक पहुंच गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें