फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: संजय राउत के खिलाफ नासिक में दर्ज हुई एफआईआर, मुख्यमंत्री शिंदे के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

Mon, 20 Feb 2023 12:02 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

संजय राउत ने ट्वीट कर दावा किया था कि 2000 करोड़ रुपए का आंकड़ा प्रारंभिक है और यह 100 फीसदी सच है। संजय राउत ने बताया कि सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने उन्हें यह जानकारी दी है। 
विज्ञापन
संजय राउत - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के नेता संजय राउत के खिलाफ नासिक में केस दर्ज किया गया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के आरोप में संजय राउत के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। बता दें कि संजय राउत ने नासिक में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आरोप लगाया था कि शिवसेना का नाम और चुनाव चिन्ह धनुष तीर खरीदने के लिए 2000 करोड़ रुपए का सौदा हुआ है। संजय राउत के खिलाफ आईपीसी की धारा 500 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


संजय राउत ने ट्वीट कर दावा किया था कि 2000 करोड़ रुपए का आंकड़ा प्रारंभिक है और यह 100 फीसदी सच है। संजय राउत ने बताया कि सत्तारूढ़ दल के करीबी एक बिल्डर ने उन्हें यह जानकारी दी है। राउत ने उनके दावे के समर्थन में जल्द ही खुलासा करने की बात भी कही थी। बता दें कि हाल ही में चुनाव आयोग ने अपने फैसले में एकनाथ शिंदे गुट को असली शिवसेना मानते हुए शिवसेना का चुनाव चिन्ह धनुष बाण शिंदे गुट को देने का फैसला दिया था। इसके बाद से उद्धव गुट और शिंदे गुट के बीच बयानबाजी शुरू हो गई है। 

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने वीडियो जारी कर संजय राउत पर निशाना साधा। पूनावाला ने कहा कि संजय राउत अब महाराष्ट्र के राहुल गांधी हो गए हैं और उद्धव सेना को उन्होंने कांग्रेस के स्टाइल में खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब चुनाव आयोग जैसी संस्थाएं उनके हक में फैसला नहीं देती हैं तो वह संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करने लगते हैं। यह बेहद शर्मनाक है। 
विज्ञापन


चुनाव आयोग के फैसले के खिलाफ उद्धव ठाकरे गुट सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहा है। वहीं विधानसभा में शिवसेना के दफ्तर पर भी एकनाथ शिंदे गुट ने दावा ठोक दिया है। संजय राउत ने शिवसेना में तोड़फोड़ के लिए अमित शाह पर आरोप लगाए। संजय राउत ने शिवसेना को महाराष्ट्र का गर्व बताया। उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने महाराष्ट्र के आत्मसम्मान के लिए शिवसेना का गठन किया था, इसे खत्म नहीं किया जा सकता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें