फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: रासायनिक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Wed, 06 May 2020 04:40 PM IST
श्रीधर मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ठाणे
विज्ञापन
ठाणे के भिवंडी रहनल गांव में लगे रासायनिक गोदाम में आग का दृश्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

 

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी रहनल गांव में एक रासायनिक गोदाम में आग लग गई है। आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।

विज्ञापन

 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, गोदाम के अंदर अभी कई लोग फंसे हुए हैं। आग से कितना नुकसान हुआ है अभी इसकी कोई भी जानकारी नहीं मिली है। इसके अलावा गोदाम में अभी कितने लोग फंसे हुए हैं, इसके बारे में भी अभी कुछ नहीं पता चल सका है। हालांकि, वहां तैनात टीम की तरफ से लोगों को बाहर निकालने और आग पर काबू पाने के लिए लगातार कोशिश की जा रही है। 

गोदाम में आग कैसे लगी अभी इसकी कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। आग लगने से यहां अफरा-तफरी का माहौल मचने लगा। वहीं, आग लगने की जानकारी मिलते ही अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें