फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोले का निधन, नासिक में ली अंतिम सांस

Sat, 30 Nov 2019 11:56 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासिक
विज्ञापन
tukaram dighole - फोटो : Social Media
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री तुकाराम दिघोले का बीमारी के चलते शनिवार को नासिक के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उनके परिवार के सूत्रों ने बताया कि दिघोले ने सुबह एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन


उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और बेटी हैं। दिघोले ने 1985 से 1999 के बीच नासिक में सिन्नर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

वह राज्य में 1995 से 1999 तक शिवसेना-भाजपा गठबंधन सरकार में बिजली और ग्रामीण विकास मंत्री रहे थे। वह उस समय शिवसेना के विधायक थे। वह नासिक जिला केंद्रीय सहकारी (एनडीसीसी) बैंक के पूर्व निदेशक और यहां नासिक सहकारी चीनी फैक्ट्री के पूर्व अध्यक्ष भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें