फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव: संजय दत्त ने पहली बार चुनाव लड़ रहे आदित्य ठाकरे को दी जीत की शुभकामनाएं

Wed, 16 Oct 2019 02:40 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
Sanjay Dutt - फोटो : twitter
विज्ञापन

जाने-माने अभिनेता संजय दत्त ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी मैदान में उतरे शिवसेना के युवा नेता आदित्य ठाकरे को जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं। शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे के बेटे एवं युवा शिवसेना प्रमुख (29) आदित्य वर्ली विधानसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों के लिए 21 अक्तूबर को मतदान किए जाएंगे। आदित्य चुनावी दंगल में उतरने वाले ठाकरे परिवार के पहले सदस्य हैं।

दत्त ने कहा कि आदित्य ठाकरे ‘मेरे छोटे भाई की तरह है।’ उन्होंने कहा कि वह बाला साहेब ठाकरे जी के वंश से आते हैं, जिन्होंने मेरा और मेरे परिवार का बहुत सहयोग किया और वह मेरे लिए एक पिता की तरह थे। मैं यह कभी नहीं भूल सकता। उद्धव भाई भी उनकी ही तरह है।

संजय दत्त ने आगे कहा कि मैं आदित्य को शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि वह भारी अंतर के साथ जीत दर्ज करेंगे क्योंकि हमारे देश को ऐसे ऊर्जावान युवा नेताओं की जरूरत है। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।
विज्ञापन


बता दें कि दिवंगत बाल ठाकरे ने 1966 में शिवसेना का गठन किया था। तब से आज तक ठाकरे परिवार के किसी सदस्य ने ना कोई चुनाव लड़ा है और ना वे किसी संवैधानिक पद पर काबिज हुए हैं।

उद्धव ठाकरे के चचेरे भाई एवं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) के प्रमुख राज ठाकरे ने 2014 में विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी लेकिन बाद में अपना इरादा बदल दिया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बाल ठाकरे ने उस समय संजय दत्त का समर्थन किया था, जब 1993 मुम्बई बम विस्फोट मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें