फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Election: मिलिंद देवड़ा बोले- महायुति में कोई दरार नहीं, खत्म हुई MVA की गढ़ी हुई झूठी कहानी

Thu, 14 Nov 2024 04:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।

सार

Maharashtra Election: मिलिंद देवड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एमवीए द्वारा गढ़ी गई झूठी कहानी को समझ चुके हैं, जिसमें कहा गया था कि अगर नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे तो चुनाव नहीं होंगे और संविधान को बदल देंगे।
विज्ञापन
मिलिंद देवड़ा - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने गुरुवार को कहा कि महायुति गठबंधन में कोई दरार नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ गठबंधन आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत से एकजुट होकर चुनाव लड़ेगा। देवड़ा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकापा) के कुछ नेताओ ने भाजपा के हिंदुत्व के एजेंडे को लेकर असहमति जताई है। 

विज्ञापन


वर्ली से चुनाव लड़े रहे देवड़ा
मिलिंद देवड़ा वर्ली सीट से चुनाव लड़ रहे हैं, जहां उनका मुकाबला शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के विधायक आदित्य ठाकरे से होगा। उन्होंने विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि एमवीए मुंबई और राज्य में विकास परियोजनाओं में अड़चनें डाल रही है। 

'पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी महायुति'
पीटीआई के साथ एक इंटरव्यू में देवड़ा ने कहा, 'महायुति एकजुट है और चुनाव पूरी ताकत से लड़ेगी। मैं एमवीए के बारे में ऐसा नहीं कह सकता। उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र मतदाता एमवीए की 'संविधानिक संकट' की झूठी कहानी को नकारेंगे।' महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को होने हैं। मतदान एक चरण में होगा। इन चुनावों में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना, भाजपा और राकांपा के महायुति गठबंधन का मुकाबला राकांपा (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस के गठबंधन महा विकास अघाड़ी से हो रहा है।   
विज्ञापन


धारावी परियोजना पर क्या कहा
शिवसेना (यूबीटी) ने घोषणा की है कि सत्ता में आने पर वह धारावी पुनर्विकास परियोजना को रद्द करेगी। इस पर देवड़ा ने कहा कि यह परियोजना पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, शिवसेना संस्थापक बालासाहेब ठाकरे और उनके पिता मुरली देवड़ा का सपना था। उन्होंने कहा, आपको एक डेवलपर से दिक्कत हो सकती है, आप उसे नापसंद कर सकते हैं, उसे बदल सकते हैं, लेकिन दो लाख लोगों को घर पाने से वंचित नहीं कर सकते। 

बदल गया जनता का नजरिया 
देवड़ा ने कहा कि महाराष्ट्र के लोग 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एमवीए द्वारा गढ़ी गई झूठी कहानी को समझ चुके हैं, जिसमें कहा गया था कि अगर नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे तो चुनाव नहीं होंगे और संविधान को बदल देंगे। लोगों ने देखा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले छह महीनों में एकनाथ शिंदे सरकार ने कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और योजनाओं की शुरुआत की है, जिससे लोगों का नजरिया बदल गया है। 

'वर्ली में कोई विकास नहीं हुआ'  
शिवसेना नेता ने आदित्य ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ली में विकास कार्य न होने के कारण स्थानीय लोग नाराज हैं। उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री रहे, आदित्य ठाकरे उनकी सरकार में थे, फिर भी वर्ली में कोई खास बदलाव नहीं आया। उन्होंने आदित्य ठाकरे और एमवीए पर स्पीड ब्रेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, आदित्य ठाकरे ने महालक्ष्मी रेसकोर्ट परियोजना का विरोध किया, जिसे उन्होंने खुद प्रस्ताव रखा था। मुंबई मेट्रो परियोजना को चार साल तक देरी का सामना करना पड़ा, जिससे 14 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च हुआ। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें