फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: एकनाथ शिंदे बोले- CM बनने के लिए कांग्रेस के साथ गए उद्धव, शिवसेना को बचाने के लिए सरकार पलट दी

Sat, 02 Nov 2024 08:01 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

Maharastra Vidhan Sabha Chunav 2024: एकनाथ शिंदे ने कहा, 'पिछले दो साल में हमने जनता के लिए काम किया। मुझे इस बात की खुशी है कि हमने दो साल में जो काम किया है, उसकी सराहना खुद प्रधानमंत्री मोदी ने की। केंद्र और राज्य सरकार एक ही विचारधारा वाली सरकार है। इससे हमें बहुत फायदा हुआ है। मैं खुद को CM मतलब 'कॉमन मैन' समझता हूं।'
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे पर करारा हमला बोला है। उन्होंने शिवसेना में दोफाड़ होने की वजह पर भी खुलकर बात की। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा कि जब राज्य में महा विकास अघाड़ी की सरकार थी, उनसे भी मैं था। वह सरकार बाला साहेब ठाकरे के विचारों के खिलाफ थी। मैंने उद्धव ठाकरे को बहुत समझाया, लेकिन उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के लिए कांग्रेस के साथ गठबंधन किया। बाला साहेब ठाकरे कहते थे कि कांग्रेस को दूर रखो। हमारी पार्टी का नुकसान हो रहा था, हमारी पार्टी खत्म होने की कगार पर चलने लगी थी, इसीलिए हमने सरकार पलट दी और शिवसेना भाजपा गठबंधन की सरकार बनाई। 

विज्ञापन


संबंधित वीडियो...


एकनाथ शिंदे ने कहा, 'पिछले दो साल में हमने जनता के लिए काम किया। मुझे इस बात की खुशी है कि हमने दो साल में जो काम किया है, उसकी सराहना खुद प्रधानमंत्री मोदी ने की। केंद्र और राज्य सरकार एक ही विचारधारा वाली सरकार है। इससे हमें बहुत फायदा हुआ है। मैं खुद को CM मतलब 'कॉमन मैन' समझता हूं।'

सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : PTI
विपक्ष के आरोपों पर भी बरसे शिंदे
विपक्ष के आरोपों पर शिंदे ने कहा कि विपक्ष को लग रहा था कि ये कठपुतलियां हैं। उन्हें ये नहीं पता था कि हम इतनी बड़ी योजनाएं चलाएंगे। इंडस्ट्री हम पर भरोसा करेगी। हमारी सरकार लोगों के लिए काम कर रही है। पिछली सरकार खुद के लिए काम करती थी। खुद की प्रॉपर्टी बनाने के लिए काम करती थी।

ईवीएम पर सवाल उठाए जाने पर किया पलटवार
ईवीएम पर लगाए जा रहे आरोपों पर शिंदे ने कहा, 'जब फैसला उनके पक्ष में आया तो कहते हैं कि EVM ठीक है। जब वे हारते हैं तब कहते हैं कि EVM खराब है। चुनाव आयोग खराब है। न्यायालय पर भी आरोप लगाते हैं। जब उनको हार दिखती है तब बहाना चाहिए इसलिए बहाना पहले से बनाते हैं।'

खरगे के बयान पर कांग्रेस को दी नसीहत
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के 'उतनी ही गारंटी देनी चाहिए जितनी हमारा बजट अनुमति देता है' वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि खरगे सही हैं, क्योंकि उनके पास देने का इरादा नहीं है। वे देना नहीं जानते, वे लेना जानते हैं। अगर PM मोदी एक रुपया भेजते हैं तो पूरा रुपया डीबीटी (डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर) में चला जाता है। उन्होंने देना नहीं सीखा है। 

उन्होंने कहा कि हमने RBI और केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया। हम GDP का 25% ऋण ले सकते हैं। हमारा ऋण 17.5% है और हम FRBM (राजकोषीय उत्तरदायित्व और बजट प्रबंधन अधिनियम) के 3% के भीतर हैं। हम हर दिशा-निर्देश का पालन करते हैं, हमने कुछ भी उल्लंघन नहीं किया है, इसलिए हमने इसके लिए पूरे साल का बजट रखा है, इसलिए यह योजना बंद नहीं होगी। लाडली बहन योजना को कोई नहीं रोकेगा।

सीएम एकनाथ शिंदे - फोटो : पीटीआई
नवाब मलिक की उम्मीदवारी पर कही यह बात
नवाब मलिक को लेकर शिंदे कहा कि हमारी भूमिका पहले से वही थी, अब भी वही है। हमारा वहां उम्मीदवार भी खड़ा है। हमारा स्टैंड स्पष्ट है। हम अपना स्टैंड नहीं बदलते।

अरविंद सावंत की टिप्पणी पर बरसे
शाइना एनसी को लेकर अरविंद सावंत की टिप्पणी पर शिंदे ने कहा, 'बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, एक बहन के बारे में ऐसी बात करना...इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। बाला साहेब ठाकरे अभी होते तो सच में मुंह तोड़ देते...इनकी फितरत ही ऐसी है। हम गुवाहाटी में थे, तब भी उन्होंने हमारी महिलाओं को ऐसे ही बदनाम किया था। सभी बहनें आने वाले चुनाव में ऐसे लोगों को जरूर सबक सिखाएंगी।'

CM Eknath Shinde - फोटो : X/@mieknathshinde
राज ठाकरे को लेकर कही यह बात
राज ठाकरे को लेकर उन्होंने कहा कि वे लोकसभा में हमारे साथ थे, मेरी उनसे बात हुई थी। उन्होंने कहा कि शिवसेना-भाजपा-NCP का गठबंधन होने दीजिए, बाद में बात करते हैं...लेकिन उन्होंने सीधे उम्मीदवार खड़े कर दिए। हमारा वहां 2-3 बार से विधायक है।

CM Eknath Shinde - फोटो : X/@mieknathshinde
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड पर भी बोलो
बाबा सिद्दीकी की हत्या पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कल लोगों को हिरासत में लिया गया है। इस घटना की जड़ तक सरकार जाएगी। जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

CM Eknath Shinde - फोटो : X/@mieknathshinde
मुख्यमंत्री चेहरे पर कही यह बात
आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और मुख्यमंत्री चेहरे पर महाराष्ट्र के सीएम शिंदे ने कहा कि कामकाज, राज्य का विकास, जीवनशैली में बदलाव, ये सब हमारी सरकार ने किया है। लोकसभा चुनाव में वोट शेयर शिवसेना की तरफ बढ़ा था। इन चुनावों में भी यही होगा। अभी मैं टीम लीडर हूं। हमारी टीम काम कर रही है। हमारी टीम में हर कोई बराबर है। हमारा लक्ष्य महायुति सरकार लाना और राज्य का विकास करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें