फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र में स्कूलों में मराठी अनिवार्य: क्या सभी स्कूल आदेश का कर रहे पालन? शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

Tue, 27 Jan 2026 08:11 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

क्या महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाया जा रहा है? ऐसे सवाल आज इसलिए उठ रहे है क्योंकि साल 2020 में महाराष्ट्र के शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी स्कूलों में मराठी भाषा पढ़ाना अनिवार्य होगा, ऐसा आदेश दिया था। अब चार साल बाद शिक्षा विभाग ने इस मामले में रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन
दादाजी भुसे, महाराष्ट्र स्कूल शिक्षा विभाग मंत्री - फोटो : एक्स@dadajibhuse
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में एक बार फिर सभी स्कूलों में मराठी पढ़ाए जाने का आदेश चर्चा में है। इसका बड़ा कारण यह है कि शिक्षा विभाग ने मंगलवार को शिक्षा आयुक्त से 2020 के आदेश के पालन की जांच रिपोर्ट मांगी है। इस आदेश के तहत मराठी को हर स्कूल में अनिवार्य पढ़ाना है, चाहे वह ICSE, CBSE, IB या अन्य बोर्ड से संबद्ध हो।

विज्ञापन


बता दें कि मामले में सरकार ने 9 मार्च 2020 को यह गवर्नमेंट रेजोल्यूशन (जीआर) जारी किया था। इसके बाद सितंबर 2024 में शिक्षा विभाग ने क्षेत्रीय शिक्षा उप-निदेशकों को भी इस विषय पर पत्र भेजा था और पालन की जांच करने के निर्देश दिए थे।

ये भी पढ़ें:- India-EU FTA: 'टैरिफ को हथियार बनाने के दौर में स्थिरता का नया ब्लूप्रिंट', पीएम बोले- दुनिया में उथल-पुथल

पत्र में मनसे नेता का भी जिक्र 

विज्ञापन

ताजा पत्र में शिक्षा विभाग ने कहा कि आदेश के पालन की जांच कर रिपोर्ट सौंपें। पत्र में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के नेता अमित ठाकरे के अगस्त 2024 के पत्र का भी उल्लेख है, जिसमें उन स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई थी, जिन्होंने आदेश का पालन नहीं किया। ऐसे में इस कदम के माध्यम से यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में मराठी भाषा की शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जाए और बच्चों को उनकी मातृभाषा का ज्ञान सुनिश्चित हो।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Amit Shah: 'सनातन को नजरअंदाज करने वाले कभी सरकार नहीं बना पाएंगे', अमित शाह बोले- संतों का आशीर्वाद जरूरी

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें