महाराष्ट्र में मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय का शिकंजा कसता ही जा रहा है। खबर है कि ईडी ने पूर्व मंत्री अनिल परब के करीबी सदानंद कदम को समन भेजा है। सदानंद को अगले सप्ताह पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
बता दें, दापोली रिसॉर्ट धोखाधड़ी मामले में अनिल परब के खिलाफ ईडी ने केस दर्ज किया था। जांच एजेंसी उनके कई ठिकानों पर इस सिलसिले में छापेमारी भी कर चुकी है और उनके पूछताछ भी की जा चुकी है। दरअसल, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने अनिल परब के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था रत्नागिरी में दापोली में उन्होंने जालसाजी से एक आलीशान रिसॉर्ट का निर्माण कराया है।