फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: पुणे में BMW कार से उतरे शराबी ने सड़क पर किया पेशाब; पुलिस ने आरोपी को कराड से किया गिरफ्तार

Sun, 09 Mar 2025 02:09 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

महाराष्ट्र के पुणे में दो लोगों को सार्वजनिक कदाचार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ये घटना येरवडा इलाके में हुई, जब आरोपियों ने शराब के नशे में सड़क पर पेशाब किया। इस घटना का वीडियो एक राहगीर ने मोबाइल में कैद किया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
पुणे में BMW कार से उतरे शराबी ने सड़क पर किया पेशाब - फोटो : Adobe Stock / अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुणे में बीच सड़क पर रईसजादों की तरफ से शर्मनाक करतूत की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, येरवडा इलाके में लग्जरी कार से उतरकर एक शख्स की तरफ से खुलेआम बीच सड़क पर पेशाब किया गया। वहीं जब इसका विरोध स्थानीय लोगों की तरफ से किया गया तो आरोपी गलत व्यवहार भी किया। ये पूरा घटनाक्रम एक राहगीर की तरफ से अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड किया गया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन


गौरव आहूजा के रूप में हुई आरोपी की पहचान
मामले में पुणे पुलिस ने रविवार को बताया कि उन्होंने एक लग्जरी कार के ड्राइवर को गिरफ्तार किया है, जिसने सार्वजनिक जगह पर गलत व्यवहार किया। आरोपी की पहचान गौरव आहूजा के रूप में हुई है, जिसे कराड (सातारा जिला) से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद वह फरार था। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में खासी नाराजगी देखने को मिल रही है।  

येरवडा चौक पर आरोपियों पर पेशाब करने का आरोप
येरवडा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र शेलके ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार, गौरव आहूजा और एक अन्य व्यक्ति बीएमडब्ल्यू कार में थे। वे येरवडा चौक पर रुके और खुले में पेशाब करने लगे। जब एक राहगीर ने टोका, तो आरोपी ने अनुचित हरकतें भी कीं। वहीं पुणे डीसीपी हिम्मत जाधव ने कहा, 'आज सुबह एक युवक ने अपनी कार सड़क के बीच में खड़ी कर दी और अश्लील हरकत की...इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए येरवदा पुलिस स्टेशन में बीएनएस धारा 270, 281, 285 और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम और मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें