फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: पति और दो बच्चों की हत्या करने के बाद डॉक्टर ने की खुदकुशी

Tue, 18 Aug 2020 08:45 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
परिवार को खत्म करने के बाद डॉक्टर ने की खुदकुशी
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में मंगलवार को कथित तौर पर अपने पति और दो नाबालिग बच्चों की हत्या के बाद 41 वर्षीय एक डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कोराडी इलाके के ओम नगर स्थित अपने घर में डॉ सुषमा राणे,इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रोफेसर उनके पति धीरज (42), उनके 11 और पांच साल के दो बच्चे मृत पाए गए।

कोराडी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि धीरज और बच्चों के शव मुख्य शयनकक्ष के बिस्तर पर पाए गए, जबकि डॉक्टर का शव छत के पंखे से लटका मिला। अधिकारी ने कहा कि साथ में रहने वाली मृतक की 60 वर्षीय बूढ़ी चाची ने कमरे का दरवाजा खटखटाया और उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस ने घटनास्थल से दो सिरिंज और एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें सुषमा ने कथित रूप से कहा है कि उसने यह कदम इसलिए उठाया क्योंकि वह खुश नहीं थी।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि सुषमा ने अपने पति और बच्चों को बेहोश करने के लिए खाने में कुछ मिलाकर दिया था और उसके बाद उसने अपने बच्चों और पति को अज्ञात दवा खिला दी।

उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें