फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: धुले के सरकारी गेस्ट हाउस से करोड़ों रुपये मिलने का मामला, राउत ने सीएम पर उठाए सवाल

Fri, 23 May 2025 03:47 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि 'अगर खोटकर का कहना है कि उनकी छवि को बदनाम करने के लिए यह पूरी घटना प्लान की गई तो फिर किशोर पाटिल को विधान परिषद अध्यक्ष राम शिंदे ने निलंबित क्यों किया? सीएम फडणवीस को इस मामले को जांच के लिए ईडी को सौंपना चाहिए।'
विज्ञापन
संजय राउत, देवेंद्र फडणवीस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने धुले के सरकारी गेस्ट हाउस से करोड़ों रुपये मिलने के मामले में सीएम फडणवीस पर सवाल उठाए हैं और पूछा कि सीएम ने इसकी जांच ईडी को क्यों नहीं सौंपी? संजय राउत ने सीएम के जांच के लिए एसआईटी गठित करने के फैसले की भी आलोचना की और कहा कि सीएम को एसआईटी गठित करने की बजाय एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने चाहिए थे।
विज्ञापन


संजय राउत ने सीएम को घेरा
संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि 'सीएम को एसआईटी गठित करने का आदेश देने के बजाय विधायक अर्जुन खोटकर के पीए किशोर पाटिल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देने चाहिए थे।' खोटकर, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के विधायक हैं। संजय राउत ने ये भी मांग की कि मामले की जांच के लिए बनी एसआईटी के लिए एक समयसीमा भी तय की जानी चाहिए। विपक्ष का दावा है कि गेस्ट हाउस के कमरे से पांच करोड़ रुपये बरादम हुए हैं। शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा कि 'अगर खोटकर का कहना है कि उनकी छवि को बदनाम करने के लिए यह पूरी घटना प्लान की गई तो फिर किशोर पाटिल को विधान परिषद अध्यक्ष राम शिंदे ने निलंबित क्यों किया? सीएम फडणवीस को इस मामले को जांच के लिए ईडी को सौंपना चाहिए।'

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi vs Jaishankar: राहुल ने फिर जयशंकर से पूछे सवाल; कहा- धराशायी हुई विदेश नीति; BJP ने किया पलटवार
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
महाराष्ट्र के धुले जिले के सरकारी गेस्ट हाउस से एक करोड़ 84 लाख रुपये बरामद हुए थे। यह पैसे ऐसे समय बरामद हुए, जब धुले जिले के विकास कार्यों का निरीक्षण करने विधान मंडल की आकलन समिति के 11 विधायक धुले पहुंचे हुए थे। समिति के सदस्यों को धुले के सरकारी गेस्ट हाउस में ठहराया गया था। इस गेस्ट हाउस में समिति के अध्यक्ष और विधायक अर्जुन खोटकर के पीए किशोर पाटील के नाम पर कमरा बुक था। उसी कमरे से करोड़ों रुपये मिले। धुले के पूर्व विधायक और शिवसेना यूबीटी के नेता अनिल गोटे ने कमरे में करोड़ों रुपये होने की शिकायत की थी, जिसके बाद पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर रकम बरामद किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें