फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित, कोविड-19 की चपेट में आने वाले तीसरे मंत्री

Fri, 12 Jun 2020 09:05 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
धनंजय मुंडे (file pic) - फोटो : ANI
विज्ञापन

वरिष्ठ एनसीपी नेता और महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार में कैबिनेट मंत्री धनंजय मुंडे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह, मुंडे ठाकरे सरकार में संक्रमित होने वाले तीसरे मंत्री हो गए हैं। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन




महाराष्ट्र में कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है और मरीजों की संख्या में नाटकीय रूप से तेजी आ रही है। उद्धव ठाकरे सरकार में दो मंत्री पहले ही कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, हालांकि, दोनों ही इस खतरनाक बीमारी से उबर चुके हैं। 


यह भी पढ़ें: क्या होता है सामुदायिक संक्रमण, भारत में कैसे हैं हालात 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मुंडे के अलावा, मुंबई में उनके ड्राइवर और रसोइया भी कोरोना से संक्रमित है। मुंबई पहुंचने के बाद इन सभी लोगों की कोरोना जांच की गई। जांच रिपोर्ट में मुंडे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इस तरह, ठाकरे सरकार में संक्रमित वह तीसरे मंत्री है। इसके अलावा वह दूसरे एनसीपी नेता हैं, जो इस वायरस की चपेट में आए हैं। 
विज्ञापन


वहीं, बताया गया है कि धनंजय मुंडे ने 10 जून को एनसीपी की वर्षगांठ समारोह में भाग लिया था। उस समय, वह एनसीपी के कई नेताओं के संपर्क में आए थे। धनंजय मुंडे परली के विधायक हैं। वह पिछले साल विधायक चुने गए थे। मुंडे ठाकरे सरकार में सामाजिक न्याय मंत्री का कार्यभार संभाल रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें