फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra DGP: आईपीएस रश्मि शुक्ला को सरकार ने दोबारा नियुक्त किया, महाराष्ट्र डीजीपी का पदभार संभालेंगी

Tue, 26 Nov 2024 12:33 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को दोबारा डीजीपी नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश पर रश्मि शुक्ला को डीजीपी पद से हटाया गया था। शुक्ला को हटाने की मांग महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई प्रमुख नाना पटोले ने की थी। 
विज्ञापन
आईपीएस रश्मि शुक्ला (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र सरकार ने विधानसभा चुनाव के बाद आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला को फिर से महाराष्ट्र का पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) बना दिया है। यह आदेश सोमवार शाम को गृह विभाग द्वारा जारी किया गया।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश पर रश्मि शुक्ला को डीजीपी के पद से हटा दिया गया था। और उनकी जगह वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुमार वर्मा को डीजीपी नियुक्त किया गया था। वर्मा को चुनाव समाप्त होने तक डीजीपी पद पर बने रहना था, जबकि शुक्ला को इस दौरान अनिवार्य अवकाश पर भेज दिया गया था। 

महाराष्ट्र कांग्रेस इकाई के प्रमुख नाना पटोले की मांग के बाद शुक्ला को पद से हटाया गया था। 

आदर्श आचार संहिता समाप्त होते ही सरकार ने समाप्त की छुट्टी
हालांकि, गृह विभाग के आदेश में कहा गया है कि चुनाव प्रक्रिया खत्म होने और परिणाम रविवार को घोषित होने के साथ ही चुनाव आयोग ने सोमवार को आदर्श आचार संहिता समाप्त कर दी।  इसके बाद, सरकार ने शुक्ला की छुट्टी की अवधि समाप्त कर दी और उन्हें फिर से डीजीपी के रूप में काम पर लौटने का आदेश दिया। साथ ही वर्मा ने उन्हें कार्यभार वापस सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह आदेश डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित किया गया और महाराष्ट्र सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया गया है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें