फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: अजित पवार बोले- पुणे में भी रद्द होंगे अनावश्यक हथियार लाइसेंस, बीड सरपंच हत्याकांड के बाद फैसला

Fri, 06 Jun 2025 03:09 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

पुणे में भी अनावश्यक हथियार लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। इससे पहले सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के बाद बीड में लाइसेंस रद्द किए गए थे। इस बारे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हथियार लाइसेंस रद्द करने के संबंध में आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
अजित पवार - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को बताया कि पुणे जिले में भी अनावश्यक हथियार लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। इससे पहले बीड जिले में अनावश्यक हथियार लाइसेंस रद्द किए गए थे। यह फैसला बीड सरपंच हत्याकांड के बाद लिया गया। 

विज्ञापन


इससे पहले, बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के बाद पुलिस ने सभी हथियार लाइसेंस की जांच करने के लिए एक अभियान शुरू किया था, ताकि यह पता चल सके कि वास्तव में किसे हथियार की जरूरत है और किसे नहीं। इस जांच के बाद प्रशासन ने कुछ लाइसेंस रद्द कर दिए थे। 

ये भी पढ़ें: सिक्किम में तबाही: चेट्टन में फंसे 64 पर्यटकों में 17 को सुरक्षित निकाला गया, बचाव दल ने फिर शुरू किया अभियान
विज्ञापन


बीड की तर्ज पर लाइसेंस रद्दीकरण के दिए आदेश
उपमुख्यमंत्री पवार पुणे और बीड दोनों जिलों के संरक्षक मंत्री हैं। उन्होंने पुणे में संवाददाताओं से कहा कि बीड प्रशासन ने जिले में कुछ लाइसेंस रद्द किए हैं। उन्होंने कहा कि बीड की तर्ज पर पुणे में भी अनावश्यक हथियार लाइसेंस रद्द किए जाएंगे। इसके लिए आदेश दिए गए हैं। 

वैष्णवी आत्महत्या मामले के बाद पुणे में चर्चा में आया मुद्दा
पुणे में यह मुद्दा तब चर्चा में आया, जब पता चला कि वैष्णवी हगावने की आत्महत्या मामले से जुड़े कुछ लोगों को भी हथियारों के लाइसेंस दिए गए थे। 26 वर्षीय वैष्णवी ने 16 मई को पुणे में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। उसके परिवार ने आरोप लगाया था कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया। उसके ससुर राजेंद्र हगावने को बाद में सत्तारूढ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Bengaluru Stampede: भाजपा ने कर्नाटक सरकार पर उठाए सवाल, चुप्पी के लिए राहुल को घेरा; सिद्धारमैया ने दी सफाई

राज-उद्धव ठाकरे को अपनी पार्टियों से संबंधित निर्णय लेने का अधिकार: अजित
महाराष्ट्र नवनिर्वाण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे के बीच संभावित गठबंधन के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि राज और उद्धव अपनी-अपनी पार्टियों के प्रमुख हैं। पार्टियों से संबंधित कोई भी निर्णय लेना उनका अधिकार है। इस बारे में आपको और मुझे सोचने का क्या फायदा है? राजनीतिक रूप से अलग-थलग पड़े ठाकरे भाईयों ने हाल ही में अपनी टिप्पणियों से मनसे-सेना (यूबीटी) गठबंधन की संभावना को हवा दे दी है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें