फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छी खबरः झमाझम बारिश से लबालब हुए सूखे बांध

Tue, 09 Aug 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : indian express
विज्ञापन
देशभर में झूम कर बरस रहे मानसून ने सालभर सूखे से जूझते रहे महाराष्‍ट्र को काफी राहत दी है, आलम ये है कि पानी से पूरी तरह सूख चुके राज्य के अधिकतर बांध अब लबालब दिखाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार बांधों में पानी की मात्रा 3 फीसदी से बढ़कर 59 फीसदी तक पहुंच गई है। बता दें कि मानसून के बाद इन्‍हीं बांधों से राज्य भर में पानी की सप्लाई की जाती है। 

खबर के अनुसार जयकवाडी बांध सहित तमाम बड़े बांध जिन्हें दो महीने जून में पूरी तरह मृत घोषित कर दिया गया था उन्हें एक बार फिर जीवनदान मिल गया है। अगस्त के पहले सप्ताह में ही ये पानी से लबालब दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

झमाझम बारिश से दूर हो सकता है राज्य में पानी का संकट

- फोटो : PTI
राज्य के 355 तालुका में से 270 में अत्यधिक मात्रा में बरसात रिकार्ड की गई है। उम्‍मीद की जा रही है कि अगस्त में अभी और काफी बारिश होनी है जो मध्य सितंबर तक जारी रहेगी। 

वहीं राज्य के कृषि मंत्रालय को उम्‍मीद है कि बारिश प्रभावित कुछ क्षेत्र जहां पिछले कुछ समय से कम बारिश रिकार्ड की जा रही है वहां भी अगले एक महीने में हालात काफी सुधर जाएंगे।

मौसम विभाग के अनुसार अच्छी बारिश के कारण जून माह में मात्र तीन फीसदी पानी से गुजारा कर रहे राज्य के तमाम बांधों में पानी की मात्रा बढ़कर अगस्त के पहले सप्ताह तक 59 फीसदी हो चुकी है जो बीते साल इस अवधि के 41 फीसदी के मुकाबले कहीं ज्यादा है। अभी तक 108 फीसदी बारिश हो चुकी है जो पिछले साल इस अवधि तक मात्र 62 फीसदी ही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें