महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद से महज साढ़े तीन दिन में इस्तीफा देने वाले देवेंद्र फडणवीस के साथ उनकी पत्नी मजबूती से खड़ी दिख रही हैं। अमृता फडणवीस ने सियासी ड्रामे से भरपूर घटनाक्रम के बीच शायराना अंदाज में पति की वापसी का भरोसा जताया।
अमृता ने ट्वीट कर महाराष्ट्र की जनता का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने एक शेर लिखा, 'पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिज़ां की जद में हूं मौसम जरा बदलने दे!' अमृता ने आगे महाराष्ट्र की जनता को पांच यादगार साल देने के लिए शुक्रिया अदा किया।
उन्होंने कहा, 'आपके द्वारा मिला प्यार हमेशा मुझे भावुक करता रहेगा! मैंने हमेशा अपनी योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ करने की कोशिश की और सिर्फ जनता की सेवा करनी चाही। साथ ही सकारात्मक बदलाव करने की कोशिश की।'