महाराष्ट्र के ठाणे में शनिवार को अज्ञात बदमाशों ने एक ठेकेदार पर अंधाधुंध फायरिंग की। हालांकि, इस घटना में वह बाल-बाल बच गए। चीतलसर थाने की वरिष्ठ निरीक्षक सुलभा पाटिल ने बताया कि यह घटना तड़के करीब 3.45 बजे घटी।
विज्ञापन
दरअसल, शहर के घोडबंदर रोड इलाके में ठेकेदार गणेश कोकाटे अपनी कार से यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार पांच अज्ञात बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद वे वहां से भाग गए।