फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : बैंक के ग्राहकों के एटीएम कार्ड चुराने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

Mon, 29 Mar 2021 09:58 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, पालघर

सार

  • एटीएम कार्ड चुराने के आरोप में पालघर से 30 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार
  • उसके पास से अलग-अलग बैंकों के 26 एटीएम कार्ड और 40 हजार रुपये नकद बरामद
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने नकदी निकालने के लिए आने वाले लोगों के एटीएम कार्ड चुराने के आरोप में 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि एक व्यक्ति ने हाल ही में शिकायत दी थी कि एक एटीएम मशीन में एक व्यक्ति ने उसका एटीएम कार्ड चुराकर उसके खाते से पैसे निकाल लिए।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि तकनीकी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने रविवार को यहां नालसोपारा इलाके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उसके पास से अलग-अलग बैंकों के 26 एटीएम कार्ड, 40 हजार रुपये नकद और अपराध में इस्तेमाल की जाने वाली मोटरसाइकिल बरामद की है।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी कथित रूप से पालघर, पड़ोसी मुंबई और ठाणे में कई एटीएम पर ऐसी वारदातों को अंजाम दे चुका है। पुलिस ने कहा कि उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें