फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: क्रिकेट सट्टेबाज ने परमबीर सिंह पर गिरफ्तारी से बचाने के लिए 10 करोड़ मांगने का लगाया आरोप

Wed, 26 May 2021 03:13 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
Parambir Singh - फोटो : ANI
विज्ञापन

क्रिकेट सट्टेबाज सोनू जालान ने अपराध जांच विभाग (सीआईडी) के समक्ष दर्ज कराए गए बयान में आरोप लगाया है कि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह ने उससे कहा था कि अगर वह एक बड़े मामले में गिरफ्तारी से बचना चाहता है तो पूर्व पुलिस निरीक्षक प्रदीप शर्मा को 10 करोड़ रुपये दे। सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


इस मामले में सिंह और शर्मा दोनों की ही प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। महाराष्ट्र पुलिस की सीआईडी जालान द्वारा आईपीएस अधिकारी परमबीर सिंह, शर्मा और निरीक्षक राजकुमार एवं अन्य के खिलाफ लगाए गए वसूली के आरोपों की जांच कर रही है।

अपने बयान में जालान ने सीआईडी अधिकारियों को बताया कि मई 2018 में सट्टेबाजी के एक मामले में ठाणे पुलिस की रंगदारी निरोधी प्रकोष्ठ द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद उसे ठाणे के तत्कालीन पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह के पास ले जाया गया था।
विज्ञापन


जालान ने दावा किया कि सिंह ने उससे भारत में सक्रिय क्रिकेट सटोरियों की जानकारी मांगी और उसे परिवार के सदस्यों समेत एक बड़े मामले में गिरफ्तार करने की धमकी दी। बयान में जालान ने आरोप लगाया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए उससे 10 करोड़ रुपये प्रदीप शर्मा को देने को कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें