फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 : महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या साढ़े नौ लाख के पार

Wed, 09 Sep 2020 11:15 PM IST
गौरव पाण्डेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

कोरोना से जंग में महाराष्ट्र लगातार पिछड़ता जा रहा है। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या साढ़े नौ लाख के पार पहुंच गई है। प्रदेश में बुधवार को एक दिन में 23,816 नए संक्रमित मिले और बीते 24 घंटे में 325 लोगों की मौत हो गई। जिस गति से सूबे में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं उससे आगामी दो दिनो में संक्रमितों का आंकड़ा 10 लाख के पार हो सकता है।

विज्ञापन


राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 9,67,349 हो गई जिसमें से अब तक 6,86,462 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 13,906 लोगों के स्वस्थ होने की जानकारी मिली है। जबकि कोरोना संक्रमण से 27,787 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में रिकवरी दर जहां 70.96 फीसदी है वहीं, मृत्युदर 2.87 फीसदी है। सूबे में 16,11,280 लोग होम क्वरंटीन और 37,644 संस्थागत क्वरंटीन है। जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 2,52,734 है।


मुंबई में फिर बढ़ने लगा है कोरोना संक्रमण, 24 घंटे में 43 की मौत
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कुछ दिन तक संक्रमण की दर और मौतों की संख्या कम होने के बाद फिर से कोरोना वायरस का प्रभाव बढ़ने लगा है। मुंबई में बीते तीन दिनों से संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। बुधवार को 2227 मरीज मिले और 43 लोगों ने दम तोड़ दिया। मुंबई में अब तक 1,60,744 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 7985 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


महानगर में एक्टिव मरीजों की संख्या 25,665 हैं। हालांकि मुंबई से सटे ठाणे जिले में स्थिति और भी अधिक विकट है जहां 27,576 एक्टिव मरीज हैं और अब तक 4058 लोग दम तोड़ चुके हैं। वहीं, राज्य में पुणे अब भी कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है जहां 2,12,563 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं और 65,361 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें