फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बीएमसी ने उठाया सख्त कदम, मुंबई के अस्पतालों में फेस मास्क अनिवार्य

Mon, 10 Apr 2023 07:41 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 328 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 4667 बताई जा रही है। 
विज्ञापन
कोरोनावायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड के बढ़ते मामलों के बीच एक बार फिर से मुंबई के सभी सरकारी अस्पतालों में कर्मचारियों और मरीजों के लिए फेस मास्क  का उपयोग अनिवार्य कर दिया गया है। इस बात की जानकारी बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सोमवार को दी।

विज्ञापन


बीएमसी ने दक्षिण मुंबई में नागरिक मुख्यालय में नगर आयुक्त इकबाल सिंह चहल द्वारा आयोजित एक कोरोनोवायरस समीक्षा बैठक के बाद जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि सुरक्षा के तौर पर इस कदम को उठाया गया है। हालांकि, विज्ञप्ति में  यह नहीं बताया गया है कि अस्पतालों में मास्क कब से अनिवार्य होगा।

इसी के साथ बीएमसी ने 60 साल से अधिक उम्र के नागरिकों से एहतियात के तौर पर फेस मास्क पहनने की अपील भी की। विज्ञप्ति में कहा गया है कि नागरिक निकाय कोविड-19 रोगियों के घरेलू इसोलेशन पर भी दिशानिर्देश जल्द जारी करेगा।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 300 से ज्यादा नए केस
इस बीच महाराष्ट्र में सोमवार को कोरोना के 328 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक मरीज की मौत भी हुई है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 4667 बताई जा रही है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें