फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: ऑटो रिक्शे में कीमती सामान से भरा बैग भूली महिला, पुलिसकर्मियों ने अपनी सूझबूझ से ढूढ़ निकाला

विज्ञापन
महाराष्ट्र पुलिस - फोटो : PTI
विज्ञापन

महाराष्ट्र के ठाणे में पिछले महीने एक महिला जल्दबाजी में ऑटो रिक्शे में अपना बैग छोड़ कर चली गई थी और उस बैग में करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान था। बाद में महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ठाणे पुलिस ने अपनी सूझबूझ से महिला की कीमती सामान वाला बैग ढूढ़ निकाला। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि महिला का बैग बरामद कर लिया गया है।

विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि महिला 11 दिसंबर को एक शादी समारोह में जाने के लिए घर से निकली। उन्होंने बताया कि महिला ने ठाणे के भयंदर से ऑटो रिक्शा लिया था, लेकिन हड़बड़ी में बैग वाहन में भूलकर ही चली गई। उस बैग में महिला के गहने और कपड़े थे। बाद में महिला के पति ने मामले की शिकायत पुलिस से की। इसके बाद, पुलिस टीम ने बड़ी ही सूझबूझ के साथ ऑटो रिक्शे की पहचान कर महिला का बैग ढूढ़ निकाला।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरें देखीं और ऑटो रिक्शे की पहचान की गई। पुलिस ने शिकायत मिलने पर इलाके के सीसीटीवी कैमरों की तस्वीरें देखीं और ऑटो रिक्शे की पहचान की गई।
विज्ञापन


मीरा-भयंदर वसई-विवार पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि ऑटो चालक उत्तर प्रदेश में अपने पैतृक गांव गया था और 11 जनवरी को ही वापस आया है। इसके बाद, पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि ऑटो चालक महिला का कीमती सामान से भरा बैग भी अपने पैतृक गांव छोड़कर आ गया था। उसके बाद पुलिस ऑटो चालक को उसके पैतृक गांव ले गई, जहां से शुक्रवार को महिला के गहने और अन्य कीमती सामान बरामद किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर चालक को जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें