फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल का निधन, बाथरूम में फिसलने से सिर में लगी थी चोट

Thu, 23 May 2024 01:34 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

पीएन पाटिल कोल्हापुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष थे। 1995 में उन्होंने पहली बार कोल्हापुर के संगरूल से विधानसभा चुनाव लड़ा। महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल - फोटो : X/P N Patil-Sadolikar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में कांग्रेस विधायक पीएन पाटिल का एक प्राइवेट अस्पताल में निधन हो गया। कोल्हापुर के करवीर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले 71 वर्षीय कांग्रेस विधायक रविवार को अपने घर के बाथरूम में फिसल गए थे, जिसके कारण उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। तब से ही कोल्हापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था। वह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे और बुधवार की सुबह उनका निधन हो गया।
विज्ञापन


बता दें कि पीएन पाटिल कोल्हापुर जिले के कांग्रेस अध्यक्ष थे। 1995 में उन्होंने पहली बार कोल्हापुर के संगरूल से विधानसभा चुनाव लड़ा। महाराष्ट्र के कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने उनके निधन पर शोक जताया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें