फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिक्रिया: धमकी देने वाले नेताओं का नाम सार्वजनिक करें पूनावाला, कांग्रेस करेगी सुरक्षा- नाना पटोले

Mon, 03 May 2021 11:56 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

नाना पटोले ने कहा, ‘अदार पूनावाला का कहना है कि उन्हें कुछ नेताओं से धमकी मिली है। कांग्रेस उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेती है, लेकिन उन्हें यह सार्वजनिक करना चाहिए कि ये नेता कौन हैं।’
विज्ञापन
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (सीआईआई)  के सीईओ अदार पूनावाला को कथित तौर पर कुछ नेताओं द्वारा धमकी मिलने की बात पर महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रमुख नाना पटोले ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पटोले ने कहा कि पूनावाला को उन नेताओं का नाम सार्वजनिक करना चाहिए, जिन्होंने उन्हें धमकी दी है।

विज्ञापन


नाना पटोले ने कहा, ‘अदार पूनावाला का कहना है कि उन्हें कुछ नेताओं से धमकी मिली है। कांग्रेस उनकी सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी लेती है, लेकिन उन्हें यह सार्वजनिक करना चाहिए कि ये नेता कौन हैं।’

धमकी मिलने के बाद गए ब्रिटेन
बता दें पूनावाला को देश में ही कुछ नेताओं व ताकतवर लोगों से धमकी मिली थी, जिसके बाद वे परिवार समेत कुछ दिनों के लिए ब्रिटेन चले गए। पूनावाला ने खुद कहा था कि उन्हें वैक्सीन के लिए देश के ताकतवर लोग धमका रहे हैं। इसलिए वे अभी ब्रिटेन से भारत नहीं लौटेंगे। पूनावाला ने कहा था कि कोरोना की वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ाने को लेकर उन पर भारी दबाव है। उन्होंने यह भी कहा था कि सब भार उनके सिर पर पड़ रहा है, जबकि यह काम उनके अकेले के वश का नहीं है।

विज्ञापन


केंद्र सरकार ने मुहैया कराई वाय श्रेणी की सुरक्षा
उल्लेखनीय है कि पूनावाला को धमकी मिलने के बाद केंद्र सरकार ने उन्हें वाय श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई है। भारत सरकार के अधिकारियों ने कहा कि पूनावाला को संभावित खतरों को देखते हुए सुरक्षा दी गई है। देश में किसी भी जगह उनके साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान उनकी सुरक्षा में होंगे। इनमें चार-पांच कमांडो होंगे।

कोविशील्ड की तत्काल आपूर्ति के लिए कुछ लोगों ने बनाया दबाव
केंद्र सरकार द्वारा वाय श्रेणी की सुरक्षा दिए जाने के बाद लंदन के एक अखबार को दिए साक्षात्कार में पूनावाला ने कहा कि कोविशील्ड वैक्सीन की आपूर्ति की मांग को लेकर भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में से कुछ ने उनसे फोन पर आक्रामक बातें की। उनके पास मुख्यमंत्रियों, व्यावसायिक महारथियों जैसे लोगों के आक्रामक फोन आए और कोविशील्ड की तत्काल आपूर्ति के लिए दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि इस दवाब के चलते ही वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन आ गए।

बता दें, सीआईआई भारत में ऑक्सफोर्ड/एस्ट्राजेनका की कोविड-19 वैक्सीन कोविशील्ड टीकों का उत्पादन कर रही है। भारत में जारी टीकाकरण में अभी कोविशील्ड व भारत बॉयोटेक की कोवैक्सीन को ही मुख्य रूप से इस्तेमाल किया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें