फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patole vs NCP: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले का आरोप- हमारी पार्टी को कमजोर कर रही राकांपा, हाईकमान को दी जानकारी

Mon, 16 May 2022 04:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जिला परिषद और अन्य नगर निकायों के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त कोष नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता नाना पटोले ने शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा पर लगाए आरोप। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे नाना पटोले ने आरोप लगाया है कि शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) उनके दल को कमजोर कर रही है। पटोले ने सोमवार को कहा कि उन्होंने राकांपा की इन हरकतों की सूचना पार्टी आलाकमान को भेज दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नवंबर 2019 में महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार बनाने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ने शिवसेना से हाथ मिलाया था। शिवसेना ने भाजपा के साथ गठबंधन तोड़कर कांग्रेस, राकांपा के समर्थन से सरकार बना ली थी। 

नागपुर हवाई अड्डे पर पत्रकारों के सवाल पर पटोले ने कहा कि ऐसा जान पड़ता है कि पिछले ढाई वर्षों से राकांपा महाराष्ट्र में कांग्रेस को 'कमजोर' करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि जिला परिषद और अन्य नगर निकायों के कांग्रेस जनप्रतिनिधियों को विकास कार्यों के लिए पर्याप्त कोष नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन


पटोले ने कहा कि भिवंडी-निजामपुर नगर निगम के 19 कांग्रेसी पार्षद राकांपा में शामिल हो गए। उन्होंने दावा किया कि इस महीने की शुरुआत में राकांपा ने गोंदिया जिला परिषद का अध्यक्ष चुनने के लिए प्रतिद्वंद्वी भाजपा से हाथ मिला लिया। उन्होंने कहा कि उदयपुर में आयोजित पार्टी के चिंतन शिविर में इन सभी चीजों के बारे में कांग्रेस आलाकमान को सूचित किया गया।



यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के नये अध्यक्ष के चयन को लेकर चिंतन शिविर में कोई चर्चा हुई? पटोले ने कहा कि पार्टी के आंतरिक चुनाव शुरू हो गए हैं। पटोले ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया अगस्त या सितंबर में होने की उम्मीद है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी कार्यकर्ता राहुल गांधी को कांग्रेस प्रमुख के रूप में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें