फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rama Navami: महाराष्ट्र के मलाड में राम नवमी की शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा, 300 के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 31 Mar 2023 06:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला,मुंबई

सार

पुलिस ने बताया कि झड़प के मामले में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 300 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
राम नवमी की शोभा यात्रा के दौरान भड़की हिंसा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम नवमी की शोभा यात्रा के दौरान देश के कई हिस्सों में हिंसा भड़की। महाराष्ट्र के मलाड में भी दो समुदायों के बीच झड़प हुई। इस झड़प में 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 300 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। घटना मलाड के मालवानी इलाके की है। वहीं, मलाड के मालवानी इलाके में 'राम नवमी' शोभा यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हिंसा के मामले में मालवणी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी 21 लोगों को आज बोरीवली अदालत में पेश किया गया। 

विज्ञापन



क्या है मामला
डीसीपी अजय बंसल ने बताया कि रामनवमी की शोभा यात्रा के दौरान दो समुदायों में झड़प हो गई थी, जिससे तनाव बढ़ गया। हालांकि पुलिस ने हालात को संभाला। दो पक्षों की झड़प में एक व्यक्ति घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि झड़प के मामले में 300 से ज्यादा अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

देश में कई जगह हुआ बवाल
रामनवमी के दिन देश में कई जगह बवाल, हिंसा की खबरें सामने आईं। गुजरात, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र समेत कई जगहों पर रामनवमी के जुलूस के दौरान हिंसा और आगजनी की घटनाएं हुईं। देशभर में हुईं इन हिंसा की घटनाओं में 22 लोगों के घायल होने की खबर है। हिंसा के इन मामलों में 74 लोगों को हिरासत में लिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP News: रामनवमी पर दिखी गंगा जमुनी तहजीब, जहां पिछले साल जुलूस पर बरसे थे पत्थर, वहां लोगों ने बरसाए फूल

पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान सड़क पर खड़े कई वाहनों में आग लगा दी गई। हावड़ा की हिंसा में करीब दर्जन भर गाड़ियों में आग लगा दी गई। हिंसा पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले भी छोड़ने पड़े। हिंसा के दौरान पत्थरबाजी हुई। 
विज्ञापन


गुजरात के वडोदरा में भी राम नवमी के जुलूस के दौरान हिंसा हुई। शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों में पथराव के बाद हालात बिगड़ गए। पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात काबू किए। इलाके में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें