फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र : निसर्ग से हुआ नुकसान देखने रायगढ़ पहुंचे सीएम ठाकरे, 100 करोड़ का आपात फंड

Fri, 05 Jun 2020 03:55 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
रायगढ़ में सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके बेटे राज्य सरकार में मंत्री आदित्य ठाकरे ने शुक्रवार को चक्रवात प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। दोनों नेता नुकसान का आकलन करने के लिए रायगढ़ जिले के अलीबाग पहुंचे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ठाकरे ने कहा, रायगढ़ जिले में नुकसान का आकलन करने के लिए तत्काल जांच शुरू करने का आदेश दे दिया गया है। इसके अलावा जिले को राहत कार्य के लिए 100 करोड़ रुपये का आपात फंड उपलब्ध कराया जाएगा। 
 

बता दें कि चक्रवाती तूफान निसर्ग का सबसे अधिक असर महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में देखने को मिला। तूफान के कारण अलीबाग में कई बड़े पेड़ गिर गए और भारी बारिश होने की वजह जलभराव की स्थिति आ गई थी। एनडीआरएफ की टीम अब भी यहां राहत कार्योंं में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें