फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Eknath Shinde Assam Visit: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मंत्रियों के साथ करेंगे असम दौरा

Tue, 08 Nov 2022 05:10 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी

सार

Eknath Shinde Assam Visit: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने और उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद शिंदे पहली बार असम आएंगे। गुवाहाटी में इस खबर के बाद हलचल दिखाई देने लगी है। उनके रहने-सहने और आवागमन की पूरी व्यवस्था की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं...
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 39 विधायकों के साथ एक बार फिर असम आएंगे। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाविकास अघाड़ी सरकार के गिरने और उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद वे पहली बार असम आएंगे। इधर, गुवाहाटी में इस खबर के बाद हलचल दिखाई देने लगी है। उनके रहने और आने-जाने की पूरी व्यवस्था की तैयारी अंदर ही अंदर शुरू कर दी गई है।

उद्धव सरकार में बगावत करके एकनाथ और शिवसेना के बागी विधायकों ने असम में ही रहे थे। अभी पता नहीं चल पाया है कि कब आएंगे। लेकिन तय माना जा रहा है कि जल्द ही वे आएंगे। इस दौरान वे असम के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करने का कार्यक्रम है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उनकी पार्टी के 39 विधायक गुवाहाटी के प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में माथा टेकेंगे और महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन के लिए आभार व्यक्त करेंगे।

शिवसेना से बगावत करने के बाद शिंदे और अन्य विधायकों ने जून में गुवाहाटी में डेरा डाला था। सूत्रों के मिली जानकारी के मुताबिक इस यात्रा में मुख्यमंत्री, विधायकों के अलावा उनके परिवार के सदस्यों की आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें