फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Politics: 'पार्थ पवार पर कोई आपत्ति नहीं', सुनेत्रा के शपथ ग्रहण के बाद बोले CM देवेंद्र फडणवीस

Sun, 01 Feb 2026 03:39 PM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

महाराष्ट्र की नई उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि पार्थ पवार को लेकर कोई आपत्ति नहीं है और एनसीपी के फैसले पार्टी के अंदर होते हैं।
विज्ञापन
महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI Photos
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र की राजनीति में अहम घटनाक्रम के तहत एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के एक दिन बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि पार्थ पवार को लेकर सरकार या गठबंधन को कोई आपत्ति नहीं है। साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि एनसीपी से जुड़े फैसले पार्टी के आंतरिक मामलों का हिस्सा हैं।

विज्ञापन


मुंबई में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए सीएम फडणवीस ने कहा एनसीपी के निर्णय पार्टी खुद लेती है। पार्थ पवार को लेकर हमें कोई आपत्ति नहीं है। अगर किसी तरह की विलय या अन्य राजनीतिक बातचीत होती, तो अजित दादा खुद मुझे इसकी जानकारी देते।

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री
एक दिन पहले ही एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार ने महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह यह पद संभालने वाली राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन गई हैं। उन्होंने यह जिम्मेदारी उस रिक्त पद पर संभाली, जो 28 जनवरी को बारामती में हुए विमान हादसे में अजित पवार के निधन के बाद खाली हुआ था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Maharashtra Politics: एनसीपी के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना, बारामती लौटीं सुनेत्रा पवार

राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोक भवन, मुंबई में आयोजित समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत कई वरिष्ठ मंत्री और एनसीपी नेता मौजूद रहे।

एनसीपी विधायक दल की नेता भी चुनी गईं
शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार को एनसीपी विधायक दल का नेता चुना गया। इसके बाद पार्टी नेताओं ने मुख्यमंत्री फडणवीस से मुलाकात कर उनके नाम पर औपचारिक सहमति बनाई।
विज्ञापन


सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों के लिए जानी जाती हैं सुनेत्रा पवार
सुनेत्रा पवार केवल एक राजनीतिक चेहरा ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीण सशक्तिकरण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए भी जानी जाती हैं। वह राज्यसभा सांसद हैं और 2010 में उन्होंने एनवायरनमेंटल फोरम ऑफ इंडिया (EFOI) की स्थापना की थी। उनके नेतृत्व में जैव विविधता संरक्षण, जल प्रबंधन, सूखा नियंत्रण और संकटग्रस्त प्रजातियों की रक्षा जैसे कई जमीनी अभियान चलाए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें