फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Human Metapneumovirus: 'घबराने की जरूरत नहीं', देश में HMPV के मामले मिलने पर देवेंद्र फडणवीस की लोगों से अपील

Tue, 07 Jan 2025 12:46 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के भारत में आगमन मात्र से लोगों में डर का माहौल है। इसी बीच सीएम फडणवीस ने कहा कि नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही इस पर विस्तृत सलाह जारी करेगा। यह नया वायरस नहीं है, यह पहले भी था और अब फिर से सामने आ रहा है।
विज्ञापन
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस को लेकर सीएम फडणवीस की सलाह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चीन के बाद अब भारत में भी ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के बढ़ते मामले को देखते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोगों से अपील की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि कुछ अन्य राज्यों में ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामलों के सामने आने के बावजूद नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बताया कि राज्य सरकार जल्द ही इस वायरस के बारे में एक विस्तृत सलाह जारी करेगी। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में एक निजी अस्पताल में दो महीने के बच्चे में एचएमपीवी संक्रमण का पता चला है, और कर्नाटका में भी दो मामले सामने आए हैं, जो महाराष्ट्र की सीमा से सटे राज्य हैं।

नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं- फडणवीस
कोल्हापुर में पत्रकारों से बात करते हुए फडणवीस ने कहा कि नागरिकों को घबराने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही इस पर विस्तृत सलाह जारी करेगा। यह नया वायरस नहीं है, यह पहले भी था और अब फिर से सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस वायरस के बारे में फिर से दिशा-निर्देश देंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि स्थिति पर बारीकी से निगरानी रखी जा रही है और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्य के स्वास्थ्य अधिकारी मिलकर इसे आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


भारत में पहला मामला बंगलूरू से
ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस के प्रकोप से भारत में भी एक आठ महीने के बच्चे को इस वायरस से संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा एक और व्यक्ति के एचएमपीवी से संक्रमित होने की बात सामने आई है। बताया गया है कि भारत में यह पहला मामला कर्नाटक के बंगलूरू में दर्ज किया गया है। इस केस के सामने आने के बाद एहतियात के तौर पर कर्नाटक सरकार ने बैठक भी बुला ली है। दूसरी तरफ भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यह मामले आईसीएमआर की नियमित निगरानी कार्यक्रम के चलते सामने आए हैं। 

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री का निर्देश
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश अबितकर ने भी कहा कि घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है और राज्य में सभी स्वास्थ्य सेवाओं को आवश्यक उपाय लागू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस पर एक-दो दिन में बैठक बुलाई जाएगी और लोगों से अनुरोध किया कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

साथ ही राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक अधिसूचना जारी की, जिसमें बताया गया कि एचएमपीवी एक श्वसन वायरस है, जो सभी उम्र के लोगों में श्वसन संबंधी बीमारियां पैदा कर सकता है। यह मौसमी बीमारी है, जो सर्दियों और गर्मियों में फैलती है। 

अधिसूचना में नागरिकों से आग्रह
अधिसूचना में नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे खांसते या छींकते वक्त मुंह और नाक को रूमाल से ढकें, बार-बार हाथ धोएं और अगर बुखार, खांसी या छींक जैसे लक्षण महसूस हों तो सार्वजनिक स्थानों से दूर रहें।  इस बीच, पुणे नगर निगम ने एहतियात के तौर पर बाणेर स्थित नायडू संक्रामक रोग अस्पताल में 50 आइसोलेशन बेड और 5 आईसीयू बेड निर्धारित किए हैं। अन्य नागरिक और निजी अस्पतालों को भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें