फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maha Cabinet Expansion: 15 अगस्त से पहले महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार, फडणवीस को मिल सकता है गृह विभाग

Mon, 08 Aug 2022 03:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद एकनाथ शिंदे ने मुख्यमंत्री और देवेंद्र फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी। तब से सरकार दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रही है।
विज्ञापन
एकनाथ शिंदे- देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 15 मंत्रियों को शपथ दिलाने के साथ 15 अगस्त तक अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गृह विभाग मिल सकता है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक ओबीसी आरक्षण के मुद्दे को लेकर टले स्थानीय निकाय चुनाव के शीर्ष अदालत से स्पष्टीकरण मिलने के बाद अक्तूबर में होने की संभावना है। उद्धव ठाकरे के इस्तीफे के बाद शिंदे ने मुख्यमंत्री और फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ 30 जून को ली थी। तब से सरकार दो सदस्यीय मंत्रिमंडल के रूप में काम कर रही है।



इसको लेकर पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार समेत पूरा विपक्ष शिंदे सरकार पर हमलावर है। फडणवीस ने रविवार को मीडिया से कहा कि अजित दादा भूल रहे हैं कि जब वह सरकार में थे तो पहले 32 दिनों तक सिर्फ पांच मंत्री ही मंत्रिमंडल में थे। फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार बहुत जल्द होगा। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने गुरुवार को कहा था कि उनका मानना है कि राज्य सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 15 अगस्त से पहले हो जाएगा। इसके बाद सभी मंत्री स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर अपने-अपने जिलों में तिरंगा फहरा सकेंगे। भाजपा नेता ने कहा कि यह 15 अगस्त हमारे देश के लिए बहुत खास है, क्योंकि हम आजादी के 75 साल पूरे कर रहे हैं। कैबिनेट विस्तार स्वतंत्रता दिवस से पहले पूरा हो जाना चाहिए ताकि मंत्री अपने-अपने जिलों में तिरंगा फहरा सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें