Maharashtra Cabinet: शिंदे कैबिनेट में खुद सीएम सबसे कम पढ़े-लिखे, 50 से कम उम्र का सिर्फ एक मंत्री
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: जयदेव सिंह
Updated Tue, 09 Aug 2022 11:24 PM IST
सार
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पहले कैबिनेट विस्तार में शिवसेना और भाजपा नेताओं का एक संतुलन दिखा है। आइये जानते हैं कि नए मंत्रिमंडल में इस बार क्या खूबियां हैं, इसके अलावा कौन से नेताओं को कौन से विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
टीम शिंदे ने ली शपथ।
- फोटो : Amar Ujala
40 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को शपथ ले ली। नई कैबिनेट में नौ मंत्री शिवसेना तो नौ भाजपा के कोटे से बनाए गए हैं। इस तरह शिंदे कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 20 हो गई है। शिंदे अपनी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट के सबसे कम उम्र वाले मंत्रियों में शामिल हैं।
टीम शिंदे ने ली शपथ।
- फोटो : Amar Ujala
40 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार महाराष्ट्र में शिंदे सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने मंगलवार को शपथ ले ली। नई कैबिनेट में नौ मंत्री शिवसेना तो नौ भाजपा के कोटे से बनाए गए हैं। इस तरह शिंदे कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत कुल मंत्रियों की संख्या 20 हो गई है। शिंदे अपनी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्री हैं। वहीं, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस कैबिनेट के सबसे कम उम्र वाले मंत्रियों में शामिल हैं।
एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस।
- फोटो : Amar Ujala
सबसे युवा और सबसे बुजुर्ग मंत्री दोनों शिवसेना से
नई कैबिनेट की औसत उम्र 59.5 साल है। रत्नागिरी विधानसभा सीट से जीते शिवसेना विधायक उदय सामंत कैबिनेट के सबसे उम्र के मंत्री हैं। 46 साल के सामंत ने खुद को चुनावी हलफनामे में किसान और समाज सेवी बताया है। सामंत के अलावा कोई भी मंत्री 50 साल से कम उम्र का नहीं है। सामंत के बाद युवा मंत्रियों में 52 साल देवेंद्र फडणवीस और रवींद्र चव्हाण का नाम आता है।
शिंदे कैबिनेट।
- फोटो : Amar Ujala
वहीं, शिवसेना के ही टिकट पर जीते दीपक केसरकर कैबिनेट में सबसे उम्रदराज मंत्री बने हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में 67 साल के केसरकर सावंतवाड़ी विधानसभा सीट से जीते थे। कैबिनेट में शामिल 11 मंत्रियों की उम्र 60 साल से अधिक है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे 58 साल के हैं।
शिंदे कैबिनेट।
- फोटो : Amar Ujala
शिंदे अपनी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े-लिखे मंत्री
एकनाथ शिंदे अपनी कैबिनेट के सबसे कम पढ़े लिखे मंत्रियों में शामिल हैं। कैबिनेट में दो मंत्री 10वीं पास हैं। इनमें एकनाथ शिंदे और संदीपनराव भुमरे शामिल हैं। भुमरे 2019 विधानसभा चुनाव में पैठण विधानसभा सीट से शिवसेना के टिकट पर जीते थे।
शिंदे कैबिनेट।
- फोटो : Amar Ujala
कैबिनेट के सभी मंत्री करोड़पति
शिंदे कैबिनेट में शामिल मुख्यमंत्री समेत सभी 20 मंत्री करोड़पति हैं। शिवसेना के संदीपन राव कैबिनेट के सबसे गरीब मंत्री हैं। संदीपन ने 2019 के विधानसभा चुनाव में अपनी कुल संपत्ति 2.92 करोड़ रुपये बताई थी। वहीं मंगल प्रभात लोढ़ा कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। लोढ़ा ने 2019 के विधानसभा चुनाव में 441.65 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति बताई थी।