फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MSBSHSE: महाराष्ट्र बोर्ड ने विवाद के बीच परीक्षा टिकटों से विवादित हिस्सा हटाया, जानें क्या है पूरा विवाद

Mon, 20 Jan 2025 05:56 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

महाराष्ट्र बोर्ड ने परीक्षा हॉल टिकट से जाति श्रेणी' वाला विवादित हिस्सा हटा दिया है। बता दें कि इस पर बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा हुआ था, इसके बाद बोर्ड ने इसे हटाया है। इसके बाद अब नए हॉल टिकट 23 जनवरी से जारी किए जाएंगे। 
विज्ञापन
महाराष्ट्र बोर्ड ने पलटा अपना फैसला - फोटो : .facebook.com/MSBSHSE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (एमएसबीएसएचएसई) ने कई वर्गों की आलोचना का सामना करने के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं के हॉल टिकट से 'जाति श्रेणी' वाला विवादित हिस्सा हटा दिया है। बता दें कि, एमएसबीएसएचएसई की तरफ से आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के हॉल टिकट पर 'जाति श्रेणी' वाला हिस्सा शुरू करने के बाद विवाद खड़ा हो गया था।
विज्ञापन


आलोचना के बीच बोर्ड ने जारी किया एक परिपत्र
इसके बाद छात्रों, शैक्षिक विशेषज्ञों और अन्य विशेषज्ञों की आलोचना के बीच बोर्ड ने अपने प्रारंभिक निर्णय को रद्द करते हुए एक परिपत्र जारी किया है। बोर्ड ने शनिवार रात कहा, 'जनता की भावनाओं पर विचार करने के बाद बोर्ड ने एचएससी परीक्षाओं के हॉल टिकट से जाति श्रेणी वाला भाग वापस लेने का फैसला लिया है। नए हॉल टिकट 23 जनवरी से जारी किए जाएंगे। यह निर्णय एसएससी परीक्षाओं के लिए भी लागू है और कक्षा 10 के छात्रों के लिए नए हॉल टिकट 20 जनवरी (सोमवार) से जारी किए जाएंगे।' 

एमएसबीएसएचएसई ने तर्क दिया था कि परीक्षा टिकटों पर नया कॉलम 'छात्रों की जाति श्रेणी की उनके संबंधित कॉलेजों और स्कूलों के सामान्य रजिस्टर में सटीक प्रविष्टि सुनिश्चित करने के लिए' जोड़ा गया था। संशोधित महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइटों पर उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें