फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMC Elections: महाराष्ट्र में बीएमसी चुनाव की तारीखों का एलान, 15 जनवरी को वोटिंग तो इस दिन होगी मतगणना

Mon, 15 Dec 2025 05:13 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

BMC Elections: महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया गया है। इनमें देश का सबसे अमीर नगर निगम बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) भी शामिल है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, 15 जनवरी 2026 को मतदान होगा और 16 जनवरी को मतों की गिनती की जाएगी।
विज्ञापन
बीएमसी चुनाव की तारीखों का एलान (बीएमसी बिल्डिंग) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, मतदान 15 जनवरी 2026 को होगा, जबकि मतों की गिनती 16 जनवरी 2026 को की जाएगी। राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए सभी जरूरी तैयारियां की जा रही हैं। मतदान के दिन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे और मतदाताओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - BJP National Working President: जेपी नड्डा और अमित शाह ने की नितिन नबीन की ताजपोशी, कई शीर्ष नेता रहे मौजूद

राज्य निर्वाचन आयुक्त दिनेश वाघमारे ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि इन 29 नगर निगमों में कुल 2,869 सीटों के लिए चुनाव होंगे। इन चुनावों में करीब 3.48 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन


तारीखों के एलान के साथ बढ़ेगी राजनीति
बीएमसी चुनाव को राज्य की राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। चुनावी तारीखों के एलान के साथ ही राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है। 2017 में महानगर में हुए पिछले निकाय चुनावों में कांग्रेस का प्रदर्शन खराब रहा था और उसे केवल 30 सीटें ही मिली थीं। बीते दिनों महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने एलान किया था कि पार्टी बीएमसी चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेगी और सभी 227 वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेगी।

चुनाव प्रक्रिया के तहत
  • नामांकन दाखिल करने की शुरुआत: 23 दिसंबर
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 30 दिसंबर
  • नामांकन पत्रों की जांच: 31 दिसंबर
  • नाम वापस लेने की अंतिम तिथि: 2 जनवरी
  • चुनाव चिन्ह आवंटन और उम्मीदवारों की अंतिम सूची: 3 जनवरी
  • मतदान की तारीख: 15 जनवरी
  • मतगणना: 16 जनवरी
महायुति मुंबई में चुनाव लड़ेगी- फडणवीस
वहीं बीएमसी चुनावों पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'महायुति मुंबई में चुनाव लड़ेगी और हमारी सरकार द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए, जनता एक बार फिर मुंबई को नगर निगम के रूप में हमें सौंप देगी, यह मेरा विश्वास है।' उन्होंने आगे कहा, 'अजित पवार और हम पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में एक साथ चुनाव नहीं लड़ सकते। हम दोनों राजनीति को अच्छी तरह समझते हैं और जानते हैं कि अगर हम एक साथ चुनाव लड़ते हैं, तो इससे किसी तीसरे दल को फायदा होगा, और हम ऐसा होने नहीं देना चाहते। हम एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे, लेकिन यह एक सौहार्दपूर्ण मुकाबला होगा।'
विज्ञापन

 


जिन प्रमुख नगर निगमों में चुनाव होने हैं, उनमें मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, नासिक, नागपुर और छत्रपति संभाजीनगर शामिल हैं। गौरतलब है कि मुंबई समेत कई नगर निगमों के चुनाव 2022 से लंबित थे। अब इन चुनावों के साथ ही शहरों की सत्ता का फैसला मतदाता करेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें