फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र: फडणवीस बोले- भविष्य में भाजपा अपने बलबूते सरकार बनाएगी

Mon, 21 Dec 2020 09:56 PM IST
मुकेश कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को कहा कि भाजपा भविष्य में महाराष्ट्र में अपने बलबूते सरकार बनाएगी। फडणवीस ने नासिक से पूर्व विधायक बालासाहेब सानप को पार्टी में शामिल करने के बाद यह दावा किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कई नेता उनकी पार्टी में शामिल होंगे जो यह सुनिश्चित करेंगे कि पार्टी महाराष्ट्र में अपने बलबूते सरकार बनाए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल ने हाल ही में कहा था कि भाजपा के 10 विधायक उनके संपर्क में है। फडणवीस का बयान इसका जवाब माना जा रहा है।

सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक बालासाहेब सानप भाजपा में शामिल हुए। नासिक महानगरपालिका ऐन चुनाव से पहले शिवसेना के बालासाहेब सानप को भाजपा में शामिल कर फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को जोर का झटका दिया है। 
विज्ञापन


इस दौरान फडणवीस ने कहा, मेरी इच्छा है कि शिवसेना के नेतृत्वाली तीन दलों की महाविकास अघाड़ी (एमवीए) भविष्य में एक साथ मिलकर चुनाव लड़े। इससे उसके घटक दलों के लिए राजनीतिक आधार कमजोर हो जायेगा और भाजपा को खुला मैदान मिल जाएगा जिसका फायदा भाजपा को ही होगा। 

फडणवीस ने कहा पार्टियों (एमवीए घटक दलों) ने हमें अपने बल पर (महाराष्ट्र में) अपनी ताकत बढ़ाने का मौका दिया है और हमें एक ऐसी पार्टी बनानी होगी जो अपने दम पर सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी विधायक एकजुट हैं। 

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी में शामिल होने वाले लोग 'परिपक्व और राजनीति को समझते हैं' और वे जानते हैं कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी या संप्रग देश का भविष्य नहीं हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, 'उन्हें इस बात का अंदाजा है कि इस देश का वर्तमान और भविष्य दोनों (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें