फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: वंदे मातरम पर घमासान; अबु आजमी के राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार के बाद भाजपा का हंगामा

Fri, 07 Nov 2025 01:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

अबु आजमी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'जैसे आप मेरे साथ नमाज नहीं पढ़ सकते, उसी तरह मैं वंदे मातरम नहीं गा सकता।'
विज्ञापन
अबु आजमी और भाजपा विधायक राज के पुरोहित - फोटो : पीटीआई/एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के अवसर पर देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। हालांकि इस जश्न के बीच वंदे मातरम को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। शुक्रवार को मुंबई में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने सपा नेता अबु आजमी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सपा नेता से राष्ट्रीय गीत गाने की मांग की। 
विज्ञापन


विरोध प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने क्या कहा
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा विधायक राज के पुरोहित ने कहा कि 'यह विरोध प्रदर्शन प्रतीकात्मक है। वंदे मातरम क्या है, जहां हम रहते हैं, उस धरती तो नमन है। इसे गाया जाना चाहिए और देश का सम्मान करना चाहिए। अगर आप देश से प्यार नहीं करते तो फिर आप पाकिस्तान जाओ। आप इस देश में रहते हैं और यहां विधायक हैं और राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार करते हैं।'

मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने अबु आजमी को राष्ट्रीय गीत गाने का दिया था निमंत्रण
महाराष्ट्र सरकार वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जो सप्ताह भर चलेंगे। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष अमीत साटम ने गुरुवार को सपा विधायक अबु आजमी को उनके आवास के नजदीक राष्ट्रीय गीत गाने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन अबु आजमी ने अमीत साटम के निमंत्रण को ठुकरा दिया था और कहा कि मुस्लिम इस गीत को नहीं गा सकते क्योंकि इसकी कुछ पंक्तियां हमारी पूजा-प्रार्थना से जुड़ी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Vande Mataram: 'वंदे मातरम से नेहरू ने जानबूझकर मां दुर्गा के श्लोक हटाए'; फैजपुर अधिवेशन का जिक्र कर बोली BJP
विज्ञापन


अबु आजमी का आरोप- राजनीतिक फायदे के लिए राष्ट्रवाद का किया जा रहा इस्तेमाल
अबु आजमी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'जैसे आप मेरे साथ नमाज नहीं पढ़ सकते, उसी तरह मैं वंदे मातरम नहीं गा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी को उसकी मर्जी के बगैर राष्ट्रीय गीत गाने के लिए मजबूर करना उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।' अबु आजमी ने आरोप लगाया कि भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए राष्ट्रवाद का इस्तेमाल कर रही है। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें