फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: शिंदे सरकार में मंत्री की फिसली जुबान, बोले- ऐश्वर्या जैसी खूबसूरत आंखें चाहिए तो रोज मछली खाएं

Mon, 21 Aug 2023 04:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

धुले जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान शिंदे सरकार के जनजातीय विकास मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित ने एक विवादित टिप्पणी की। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
Dr. Vijay Kumar Gavit, Aishwarya Rai - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में भाजपा के एक मंत्री ने सुंदर आंखों के लिए अजीबो-गरीब दावा किया है। उनका कहना है कि अगर आपको ऐश्वर्या राय जैसी आंखें चाहिए, तो रोज मछली खाएं। अब इसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, धुले जिले के अंतुरली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने की सामग्री वितरित करने के लिए एक कार्यक्रम चल रहा था। इस अवसर पर राज्य की शिंदे सरकार के जनजातीय विकास मंत्री डॉ. विजय कुमार गावित मछुआरों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक विवादित टिप्पणी की। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

क्या कह गए मंत्री जी?
वीडियो में मंत्री को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि जो लोग रोजाना मछली खाते हैं, उनकी त्वचा चिकनी हो जाती है और उनकी आंखें चमकने लगती हैं। अगर कोई आपकी तरफ देखेगा तो वह आपकी ओर आकर्षित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि क्या मैंने आपको ऐश्वर्या राय के बारे में बताया? वह मंगलुरु में समुद्र तट के पास रहती थीं। वह रोजाना मछली खाती थीं। क्या आपने उसकी आंखें देखी हैं? आपके पास भी उसके जैसी आंखें होंगी। उन्होंने कहा कि मछली में कुछ तेल होते हैं, यह आपकी त्वचा को मुलायम बनाती है। 68 वर्षीय मंत्री की बेटी हीना गावित भाजपा की लोकसभा सांसद हैं।
विज्ञापन


बयान के बाद निशाने पर आए
बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक अमोल मिटकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि मंत्री को इस तरह की टिप्पणियां करने के बजाय आदिवासियों के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। वहीं, भाजपा विधायक नितेश राणे ने कहा कि मैं रोज मछली खाता हूं। मेरी आंखें वैसी हो जानी चाहिए थीं। मैं गावित साहब से पूछूंगा कि क्या इस पर कोई शोध है?
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें